हरियाणा में इन दो हस्तियों को किया राष्ट्रीय साहित्य भूषण से सम्मानित

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 03 Mar, 2025 08:00 PM

two personalities were honored with national sahitya bhushan in haryana

हिंदी साहित्य को समृद्ध करने के उद्देश्य से बीपीए फाउंडेशन एवं इंडिया नेटबुक्स प्रतिवर्ष साहित्यकारों को सम्मानित करते है। यह अवार्ड सभी विधाओं के लिए दिये जाते हैं। इस वर्ष चंडीगढ़ के दो सुप्रसिद्ध साहित्यकारों...

चण्डीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : हिंदी साहित्य को समृद्ध करने के उद्देश्य से बीपीए फाउंडेशन एवं इंडिया नेटबुक्स प्रतिवर्ष साहित्यकारों को सम्मानित करते है। यह अवार्ड सभी विधाओं के लिए दिये जाते हैं। इस वर्ष चंडीगढ़ के दो सुप्रसिद्ध साहित्यकारों प्रेम विज और डॉ. विनोद शर्मा की हिंदी साहित्य के प्रति सेवाओं को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर के साहित्य भूषण सम्मान व काली चरण मिश्रा सम्मान से सम्मानित अलंकृत किया गया है। 

इस पुरस्कार का नाम साहित्य भूषण सम्मान - काली चरण मिश्रा सम्मान है। सातवें बीपीए फाउंडेशन एवं इंडिया नेटबुक्स साहित्यकार सम्मान समारोह में गिरीश पंकज को वेदव्यास, दिविक रमेश को महाकवि कालिदास और संतोष श्रीवास्तव को वागेश्वरी सम्मान से नवाजा गया। समारोह की मुख्य अतिथि चित्रा मुद्दल थीं। क्षेत्रीय भाषाओं के सम्मान में सीपी देवल को राजस्थानी, यूजी ब्रम्ह को बोडो भाषा का विशेष शिखर सम्मान के साथ ही 25 साहित्य विभूषण सम्मान, 30 साहित्य भूषण सम्मान, 45 साहित्य रत्न सम्मान भी दिए गए। 

बीपीए फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुरस्कारों का उद्देश्य उन साहित्यकारों के उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों को पहचानना है जिन्होंने साहित्य के विभिन्न क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण प्रगति के साथ अतुलनीय सेवाएं दी हैं।  इस मौके पर मनोरमा, कामिनी मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, पीयूष शुक्ला, ममता कालिया, प्रेम जनमेजय, रणविजय राव, मुकेश भारद्वाज, मधु कांत आदि भी उपस्थित रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!