कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में हुआ आपसी विवाद, 1 की मौत, 4 घायल

Edited By Isha, Updated: 27 Jan, 2020 04:08 PM

two groups conflicted during the program 1 killed 4 injured

फतेहाबाद के भट्टू इलाके में कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में आपसी विवाद के बाद हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत व चार अन्य लोग घायल हो गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक....

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद के भट्टूकलां इलाके में कल देर रात कुछ लोगों में आपसी विवाद हो गया। विवाद के बाद हुए झगड़े में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए आज नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां मृतक के परिजनों ने जमकर बवाल काटा और शव लेने से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में मौके पर पहुंचे डीएसपी द्वारा दिए गए सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन मान गए और शव को लेकर वापिस लौट गए।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर एक परिवार में कुछ कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वहां उनका आपस में झगड़ा हो गया, जिसमें ईंट लगने से 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों को नामजद किया और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!