जिले में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, पीड़ितों में एक हरियाणा पुलिस का जवान

Edited By Shivam, Updated: 23 May, 2020 03:38 PM

two corona positives found in district

कोरोना वायरस बढ़ता आंकड़ा चिंता का विषय बन गया है। आज शनिवार को दो नए पॉजिटिव केस आने के बाद आंकड़ा 8 पर पहुंच गया है। सामने आए मामलों में एक पीड़ित हरियाणा पुलिस का जवान है, जो गुरुग्राम में तैनात है। वहीं एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है,

भिवानी (अशोक): हरियाणा के जिला भिवानी में कोरोना वायरस बढ़ता आंकड़ा चिंता का विषय बन गया है। आज शनिवार को दो नए पॉजिटिव केस आने के बाद आंकड़ा 8 पर पहुंच गया है। सामने आए मामलों में एक पीड़ित हरियाणा पुलिस का जवान है, जो गुरुग्राम में तैनात है। वहीं एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है, जो गुरुग्राम से आई थी। पुलिस जवान के पॉजिटिव होने की सूचना गुरुगाम के एसपी को स्वास्थ्य विभाग ने पहुंचा दी है। 

भिवानी के गांव तिगड़ाना का निवासी कोरोना पीड़ित जवान की तबियत खराब हुई तो उसने भिवानी फ्लू कार्नर पर अपनी जांच करवाई थी। जिसके बाद आज सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं पीड़ित महिला रेवाड़ी के खेड़ागांव में गुरुग्राम से आई थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाई गई। नोडल अधिकारी डॉ राजेश ने बताया कि पीड़ित के परिवार के लोगों की भी जांच की जाएगी।

वहीं थाना सदर प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि सरकार की गाइडलाईन के तहत वे स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव में पहुंचे। पीड़ित के परिजनों को भी एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला मूल रूप से खांडसा गांव की रहने वाली है, इन दिनों अपनी बेटी के पास आई हुई थी, जो कोरोना पॉजिटिव मिली है। फिलहाल, गांव की नाकेबंदी के साथ गांव को सेनिटाइज भी किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!