करनाल में ट्रक ने 3 मजदुरों को कुचला: 2 की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 16 Nov, 2024 05:43 PM

truck crushes 3 laborers in karnal 2 die on the spot serious condition

शहर के मुनक-गगसीना रोड़ पर शनिवार सुबह ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

करनाल : शहर के मुनक-गगसीना रोड़ पर शनिवार सुबह ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक टाइल्स-पत्थर लगाकर मजदूरी करने का काम करते थे। जो कि करनाल से पानीपत काम पर जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। वहीं घायल को करनाल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PunjabKesari

मृतकों की पहचान आनंद विहार निवासी 42 वर्षीय रणजीत सिंह और रामनगर निवासी 33 वर्षीय कुमोद के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान 28 वर्षीय भोला के रूप में हुई है, भोला करनाल की शिव कालोनी में कैथल पूल के नीचे रहता था। रणजीत की बेटी मेघा और अन्य परिजनों ने बताया कि तीनों ही मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है। पिता रणजीत सिंह टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करता था और मिस्त्री था।

PunjabKesari

वह शनिवार की सुबह अपने दोनों मजदूरों कुमोद और भोला को बाइक पर बैठाकर करनाल से मुनक की तरफ निकले थे। बताया जा रहा है कि वह मुनक में काम करते थे। जैसे ही गगसीना-मुनक रोड पर बाइक पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें कुचल मौके से फरार हो गया। हादसे में दो की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

परिजनों के मुताबिक, मृतक रणजीत के पास छह बच्चे है। जिसमें पांच लड़कियां है और एक लड़का है। इनमें से एक ने हाल ही में शादी की थी। छह बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। दूसरा मृतक कुमोद करनाल के रामनगर का रहने वाला था और मजदूर का काम करता था। उसके पास चार बच्चे है और जिसमें से एक बच्चा दो महीने पहले ही हुआ है।

PunjabKesari

वहीं घायल भोला राम करनाल में शिव कालोनी का रहने वाला है और उसके पास दो बच्चे है। मुनक थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि मुनक-गगसीना रोड पर बाइक सवार तीन लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने कुचला है। जिसमें दो की मौत हो गई है और एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!