दहेज प्रताडऩा से परेशान विवाहिता ने खुद को लगाई आग, 3 साल पहले हुई थी शादी

Edited By Isha, Updated: 05 Apr, 2020 11:01 AM

troubled by dowry harassment married woman set herself on fire

गांव बडेसरा की एक विवाहिता ने दहेज प्रताडऩा और ससुरालियों द्वारा मारपीट से परेशान होकर खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में रोहतक पी.जी.आई.........

भिवानी : गांव बडेसरा की एक विवाहिता ने दहेज प्रताडऩा और ससुरालियों द्वारा मारपीट से परेशान होकर खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में रोहतक पी.जी.आई. में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस बारे में बडेसरा निवासी पूजा ने बताया कि 3 साल पहले उसकी शादी प्रवीन से हुई थी।

उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार की शाम भी उसका पति और सास के साथ इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। इससे परेशान होकर उसने अपने आपको आग लगा ली।

यह देख पड़ोस के लोगों ने भागकर उसके कपड़ों में लगी आग बुझाई और उसे उपचार के लिए भिवानी सिविल अस्पताल लाया गया। मगर यहां से उसे गंभीर हालत के चलते रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने रोहतक जाकर उसके बयान दर्ज किए और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!