कैथल में ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी मॉडिफाइड थार... रिकॉर्ड खंगाला तो निकली 19 साल पुरानी बोलेरो

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 17 Nov, 2024 05:09 PM

traffic police caught modified thar in kaithal when records were

कैथल बोलेरो को मोडिफाई कराकर थार जैसा बना दिया था। इस मोडीफाई गाड़ी का पुलिस ने 23 हजार रुपये का चालान काट दिया। चालान काटने के बाद..

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : हरियाणा में गाड़ियों को मोडिफाई कराने का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। तो वहीं कैथल में ये शौक युवक को काफी भारी पड़ गया। यहां अपनी बोलेरो को मोडिफाई कराकर थार जैसा बना दिया था। इस मोडीफाई गाड़ी का पुलिस ने 23 हजार रुपये का चालान काट दिया। चालान काटने के बाद पुलिस ने गाड़ी को इंपाउंड भी कर लिया है। घटना 16 नवंबर की है।

बता दें जब चालान करने के बाद मॉडिफाइड थार को पुलिस थाने ले जाकर रिकॉर्ड खंगाला गया तो असल मे ये एक 19 साल पुरानी बोलेरो निकली। बोलेरो गाड़ी डबवाली शहर में एक्सीडेंट हुई थी। जिसके बाद इसे कबाड़ी को बेच दिया गया। जिसके बाद कबाड़ी से बोलेरो को खरीदकर इसे नई थार के रूप में मॉडिफाइड कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस को भी रिकॉर्ड खंगालने के बाद पता चला कि जिस थार को लाया गया है असल में ये एक बोलेरो है। फिलहाल गाड़ी का चालान करके इम्पाउंड किया गया है।

PunjabKesari

गाड़ी में लिखे थे जातिसूचक शब्द

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि चालक मौके पर गाड़ी का कोई भी पेपर नहीं दिखा पाया। न तो उसके पास आरसी थी, न इंश्योंरेंस और न ही पॉल्यूशन सर्टिफिकेट । यहीं नहीं उसने गाड़ी को ट्रैफिक नियमों के खिलाफ़ मॉडिफाइड करवाया था। गाड़ी में लगभग दो फ़ीट चौड़े टायर लगाए थे। इतना ही नहीं उसने गाड़ी के आगे और पीछे मोटे-मोटे अक्षरों में जातिसूचक शब्द लिखे थे।

लोग जिप्सी के साथ लेने लगे फोटो

PunjabKesari

ट्रैफिक SHO ने तो यहां तक बताया की गाड़ी का पिछला रिकॉर्ड संदिग्ध है जिसकी जांच की जाएगी। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस ने पदमासिटी मॉल के आगे इस मॉडिफाइड जिप्सी का चालान किया। जब इस जिप्सी का चालान किया गया तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग इस जिप्सी से देखकर हैरान रह गए। लोगों को ये जिप्सी खूब पसंद आई और वो इसके साथ फोटो खिंचवाने लगे। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!