Edited By Mohammad Kumail, Updated: 25 Jun, 2023 09:07 PM

शहर के रेलवे रोड स्थित भाखड़ा नहर से एक महिला का शव मिला है। जिसकी पहचान पंजाब के मनियाना निवासी 32 वर्षीय कमलेश के रूप में हुई है। शहर पुलिस ने मृतका के शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है...
टोहाना (सुशील सिंग्ला) : शहर के रेलवे रोड स्थित भाखड़ा नहर से एक महिला का शव मिला है। जिसकी पहचान पंजाब के मनियाना निवासी 32 वर्षीय कमलेश के रूप में हुई है। शहर पुलिस ने मृतका के शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।
जांच अधिकारी मदनलाल ने बताया कि टोहाना की भाखड़ा नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है। मृतका के पति ने उसकी पहचान की है, आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 2 दिन पहले कमलेश 12 अन्य महिलाओं के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर मजदूरी के लिए जा रही थी। जिसके बाद ट्रैक्टर पलट कर भाखड़ा नहर में गिर गया था और ट्रैक्टर सवार 13 लोग नहर में गिर गए थे। जिसके बाद चालक सहित दस महिलाओं को नहर से निकाल लिया था, जबकि तीन महिलाओं की तलाश नहीं हो पाई थी। दोपहर बाद उनके पास सूचना आई कि एक महिला का शव नहर से बरामद हुआ है, वे मौके पर पहुंचे। यह शव उनकी पत्नी 32 वर्षीय कमलेश का है अभी 2 महिलाओं के शव बरामद नहीं हुए हैं। वे उनकी तलाश कर रहे हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)