हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे 3 बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड हुए बरामद

Edited By Isha, Updated: 28 Jan, 2025 01:23 PM

three bangladeshis living illegally in haryana arrested

दिल्ली के साथ हरियाणा में भी पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का सिलसिला तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): दिल्ली के साथ हरियाणा में भी पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का सिलसिला तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए तीनों बांग्लादेशी आपस में भाई-बहन है। उनके पास से पश्चिम बंगाल का नकली आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। इन्होंने 8-8 हजार रुपए में यह आधार कार्ड बनवाएं थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 21 वर्षीय फातिमा उर्फ लोमिया, 25 वर्षीय  खदीजा उर्फ तनिशा और 19 वर्षीय मोहम्मद हबीब शामिल हैं।

 

पुलिस जांच के अनुसार फातिमा को लगभग तीन साल पहले एक अन्य बांग्लादेशी महिला भारत लेकर आई थी। इसके बाद उसने अपनी बहन खदीजा से संपर्क किया। खदीजा और उनका भाई मोहम्मद हबीब करीब चार महीने पहले भारत आए। भारत आने के बाद ये लोग पहले महाराष्ट्र में रुके और लगभग डेढ़ महीने पहले गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र में आकर बस गए। यहां ये एक किराए के मकान में अवैध रूप से रह रहे थे। फिलहाल पुलिस इन्हें फर्जी आधार कार्ड मुहैया करवाने वाले व्यक्ति की पड़ताल के अलावा इस बात का भी पता लगा रही है कि कहीं यह किसी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि में तो शामिल नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!