Edited By Shivam, Updated: 07 Sep, 2018 04:09 PM
हरियाणा के युवाओं की मांगों को लेकर सक्षम युवा संघर्ष समिति के नेतृत्व में हजारों युवा विधानसभा का घेराव करने के लिए निकल पड़े हैं। विधानसभा का घेराव करने के लिए सभी कर्मचारियों ने पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर की तरफ कूच किया है। ये युवा...
पंचकूला(उमंग): हरियाणा के युवाओं की मांगों को लेकर सक्षम युवा संघर्ष समिति के नेतृत्व में हजारों युवा विधानसभा का घेराव करने के लिए निकल पड़े हैं। विधानसभा का घेराव करने के लिए सभी कर्मचारियों ने पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर की तरफ कूच किया है। ये युवा अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखने के लिए विधानसभा का घेराव करने के लिए निकले हैं।
सक्षम युवाओं की मांग-
सक्षम योजना के साथ जोड़ी गई समय अवधि की शर्ते हटाई जाएं।
सक्षम जिस विभाग में काम कर रहा है, उसी विभाग में उनको स्थाई काम दिया जाए और सर्विस सिक्योरिटी प्रदान की जाए।
जिन कर्मचारियों को किसी कारणवश हटाया जा चुका है उन्हें वापस काम पर लिया जाए।
सभी सक्षमों को निरंतरता में काम दिया जाए, बार-बार विभाग बदली बंद की जाए।
स्थाई नियुक्ति की प्रक्रिया में सक्षम प्रार्थियों को अनुभव का लाभ दिया जाए।
नियुक्तियां पारदर्शी ढंग से हों और इनमें भ्रष्टाचार बंद किया जाए।