मंदिर का ताला तोड़ चोरों ने चुराए हजारों रुपए, मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Mar, 2021 09:03 AM

thieves steal thousands of rupees by breaking the lock temple

नगर खेड़ा मंदिर का ताला तोड़कर चोर गल्ले से हजारों रुपए चुरा ले गए। जाते जाते चोर की फोटो मंदिर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। पुलिस में दर्ज शिकायत में श्री क्षेत्रपाल सेवा समिति नगर खेड़ा पिहोवा के प्रधान धर्मबीर...

पिहोवा : नगर खेड़ा मंदिर का ताला तोड़कर चोर गल्ले से हजारों रुपए चुरा ले गए। जाते जाते चोर की फोटो मंदिर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस में दर्ज शिकायत में श्री क्षेत्रपाल सेवा समिति नगर खेड़ा पिहोवा के प्रधान धर्मबीर शर्मा ने कहा कि 6 मार्च की रात्रि चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसा। जिसने पहले मंदिर में लगे  सी.सी.टी.वी. कैमरों के साथ छेड़छाड़ की। फिर गल्ला तोड़कर उसमें रखे लगभग 8 से 10 हजार रुपए चुरा ले गया। जिससे लोगों में रोष है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!