चोरों ने सरकारी अस्पताल के शवगृह में लगाई सेंध

Edited By Isha, Updated: 06 Jul, 2022 09:29 AM

thieves break into government hospital s mortuary

गोहाना के नागरिक अस्पताल में बने शवगृह में चोरों ने सेंध लगा कर सामान चोरी कर लिया। चोर खिड़की की ग्रिल उखाड़कर शवगृह में घुसे। कर्मचारी राजबीर सिंह की शिकायत पर शहर थाना गोहाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

गोहाना : गोहाना के नागरिक अस्पताल में बने शवगृह में चोरों ने सेंध लगा कर सामान चोरी कर लिया। चोर खिड़की की ग्रिल उखाड़कर शवगृह में घुसे। कर्मचारी राजबीर सिंह की शिकायत पर शहर थाना गोहाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

नागरिक अस्पताल गोहाना के मुख्य भवन से शवगृह थोड़ी दूर है। शवगृह के साथ दो कमरों में बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी बैठते हैं। बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी राजबीर सिंह और अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो शवगृह की तरफ खिड़की की ग्रिल निकली हुई मिली। इसके बाद कर्मचारियों ने शवगृह में रखे सामान की जांच की।

जांच में शवगृह से छत के 2 पंखे, लोहे की 4 कुर्सियां, 3 बैंच, 2 हैलमेट और 3 बल्ब और पानी की पाइप चोरी हुई मिली। इस संबंध में एस.एम.ओ. डा. कर्मवीर सिंह को अवगत करवाया गया। एम.पी.एच.डब्ल्यू. राजबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!