इन लोगों को MWB के उत्तर भारत संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कोर कमेटी की बैठक में लिया गया फैसला

Edited By Isha, Updated: 02 Jan, 2025 01:18 PM

these people got big responsibility in mwb s north india organization

मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) की कोर कमेटी की बैठक एसोसिएशन के उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 11 जनवरी को करनाल के कर्ण लेक पर होने वाले राज्य स्त

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):   मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) की कोर कमेटी की बैठक एसोसिएशन के उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 11 जनवरी को करनाल के कर्ण लेक पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की रुपरेखा के अलावा एसोसिएशन के गठन और विस्तार को लेकर चर्चा की गई। कोर कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया कि वर्ष 2025-26 के लिए पुरानी कार्यकारिणी यथावत रहेगी, जिसमें उत्तर भारत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश उप्पल, डॉ. अनिल दत्ता, संजय भुटानी, भुवनेश झंडई, उपाध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, बलजीत सिंह, विनोद लोहट, प्रधान महासचिव सुरेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष तरुण कपूर तथा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष ज्योति संग रहेंगे। इसके अलावा नवगठित उत्तर भारत की कार्यकारिणी, प्रांतीय कार्यकारिणी, डिजिटल विंग की विधिवत घोषणा 11 जनवरी को करनाल के कर्ण लेक पर होने वाली पूर्ण हाउस की बैठक के बाद की जाएगी। 

जिला स्तरीय कार्यकारिणी
धरणी ने बताया कि राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की तरह से ही कईं जिलों की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। इनमें अंबाला जिले में राजीव ऋषि को जिला प्रधान, अनिल कुमार और पीयूष जैन और रवि शंकर शर्मा को उपाध्यक्ष, चंद्रमोहन को महासचिव, धर्मबीर को संयुक्त सचिव, सुशील शर्मा और विकेश शर्मा को मीडिया सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अशोक अग्रवाल, देवेंद्र कुमार, धृति गर्ग, गुलशन कुमार खन्ना, हरिंद्र पाल सिंह, जयबीर सिंह, कुलदीप, निखिल सोबती, नितिन कुमार, प्रमोद वर्मा, पूर्ण चंद, रहमदीन, राजेश वर्मा, राजकुमार शर्मा, रवि पाहूजा, सचिन कुमार, संदीप कुमार, सुभाष चंद, वीरेंद्र मोहन वालिया, अरुण जोशी, हनी वर्मा लोकेश दत्त मेहता, मनीष कुमार, रमाकांत शर्मा, शुभम कुमार, डॉ. सिकंदर और पारुल गर्ग को जिला कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। 
इसी प्रकार से मनोज कुमार मलिक को भिवानी का जिला उपाध्यक्ष, रितू वालिया और सज्जन कुमार को भिवानी जिला कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। 
इसके अलावा जगदीप शर्मा को चंडीगढ़ इकाई का जिला उपाध्यक्ष, गोविंदा, जितेंद्र शर्मा, नवीन कुमार और वीरेन बावा को चंडीगढ़ जिला इकाई का सदस्य नियुक्त किया गया है। 
कैलाश कुमार को फऱीदाबाद जिला इकाई का सदस्य बनाया गया है। 

तरसेम कुमार सिंगला को फतेहाबाद जिला इकाई का मीडिया सचिव, नंद किशोर, नरेंद्र बंसल, राकेश कुमार, रिंपी जिंदल, अमन सेठी, सुनील कुमार, बिट्टू सिंह और गुरचरण सिंह को फतेहाबाद जिला इकाई का सदस्य नियुक्त किया गया है। 

इसी प्रकार से हिसार जिले में अजैब कुमार उर्फ अनुराग, कपिल मेहता और संजीव कुमार को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।  करनाल में कर्मचंद आर्य को जिला अध्यक्ष, ललित शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कर्मजीत सिंह विर्क व कमलदीप कमाल को उपाध्यक्ष, कंवरपाल को कोषाध्यक्ष, राघव को सचिव, मनीष शर्मा, रवि भाटिया व बलविंद्र शर्मा को महासचिव, सोनम को सचिव, प्रवीण कौशिक को संयुक्त सचिव, सुरेश अनेजा को उपाध्यक्ष और गुंजन खरबंदा, सतीश जोशी, सतीश कुमार, सीमा देवी, आजाद शर्मा, अमित कुमार, प्रवीण कुमार और संदीप जोशी को करनाल जिला इकाई का सदस्य नियुक्त किया गया है। 
धरणी ने बताया कि इसी प्रकार से कुरुक्षेत्र के संजीव बंसल और अनिल कुमार को जिला इकाई का उपाध्यक्ष, शिवचरण तंवर को जिला की डिजिटल विंग को उपाध्यक्ष, विजय वधवा को मीडिया सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अभिषेक कुमार, दीप चंद, पंकज शर्मा, विजय कुमार, राजेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, रवि कुमार, सतनाम सिंह, विनोद कुमार और उमेश कुमार को जिला कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। 
महेंद्रगढ़ में बालेंद्र सिंह यादव को जिला उपाध्यक्ष और रवि वालिया को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। नूंह की जिला इकाई में राजीव प्रजापति, राजूद्दीन और मुस्तफीज को सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार पलवल की जिला इकाई में वीरेंद्र कुमार, महीपाल, नरेश कुमार चौहान, रोबिन माथुर, उदयचंद माथुर और नरेश कुमार को सदस्य बनाया गया है। प्रवीण भारद्वाज को बहादुरगढ़ और झज्जर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

पंचकूला में तारा ठाकुर को जिला अध्यक्ष, अनिल शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश राय को संयुक्त सचिव, धर्म शर्मा, सुमन बाला, अश्वनी कुमार कौशल, गौरव सिंगल, जगजीवन शर्मा, मैनपाल, मीना देवी, नरेश कुमार, पूनम देवी और सतीश मंगला को जिला इकाई का सदस्य बनाया गया है।
पानीपत में मदनलाल को जिला अध्यक्ष, गुरदास कैथवास को संयुक्त सचिव और दयानंद, बलराज, अलीमेहर, खेमचंद को जिला इकाई का सदस्य बनाया गया है, जबकि रेवाड़ी में विकास कुमार को जिला इकाई का सदस्य बनाया गया है। 

सोनीपत में पवन राठी को जिला अध्यक्ष, अमित शर्मा को जिला इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष मौदगिल, नितिन आंतिल और वीरेंद्र दुहन को सदस्य बनाया गया है। 
इसी प्रकार से यमुनागर में देवीदास शारदा को जिला इकाई का प्रधान, कुलदीप सैनी और पवन शारदा को उपाध्यक्ष, संदीप शर्मा और रामकिशन को संयुक्त सचिव बनाया गया है, जबकि अशोक राजन कपूर, विकास कपूर, भारतभूषण शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, रवि रंजन और मनीष शर्मा को जिला इकाई का सदस्य बनाया गया है। 

हिमाचल प्रदेश की इकाई
मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन की हिमाचल इकाई में शिमला के विशाल सूद को प्रदेश अध्यक्ष, सुनील परमार को प्रदेश का संयुक्त सचिव बनाया गया है, जबकि शिमला के टीना ठाकुर, विक्रांत सूद और सोलन के अमनप्रीत सिंह को प्रदेश इकाई का सदस्य नियुक्त किया गया है। ऊना से रोहित शर्मा को एसोसिएशन का सदस्य नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी
इसके अलावा अंबाला के राजेंद्र भटनागर सुमन को उत्तरी भारत का सलाहकार, भिवानी के नितिन वालिया को हरियाणा का उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह (सेंट्रल दिल्ली) को सदस्य, चंडीगढ़ के सुधीर कुमार को प्रदेश का सीनियर वाइस प्रेजीडेंट, ढकोली के विजेंद्र सिंह को प्रदेश इकाई का संयुक्त सचिव, फरीदाबाद के रघुबीर सिंह को प्रदेश इकाई का संयुक्त सचिव, पंचकूला के कोमल चंद रमोला को प्रदेश का संयुक्त सचिव, पंचकूला के मनीष कुमार चौधरी और संजय सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, पंचकूला के संजय शर्मा को डिजिटल विंग का चेयरमैन, पंचकूला के ही सुरेंद्र भाटिया को एसोसिएशन का सलाहाकार, चंडीगढ़ के कृष्ण भारद्वाज को सलाहकार, कुरुक्षेत्र के विनोद खूंगर नॉर्थ जोन का सीनियर वाइस प्रेजीडेंट, कुरुक्षेत्र के पवन चोपड़ा एसोसिएशन की हरियाणा इकाई के मीडिया सैल का इंचार्ज, कुरुक्षेत्र के मेवा सिंह को उत्तर भारत का संगठन मंत्री, पंचकूला के आदित्य शर्मा को चंडीगढ़ यूपी का वाइस प्रेजीडेंट, कुरुक्षेत्र के कैलाश गोयल को एसोसिएशन का सलाहकार, प्रमोद कौशिक को सलाहकार, फतेहाबाद के भुवनेश झांडी को हरियाणा का सीनियर वाइस प्रेजीडेंट, पानीपत के दीपक मिगलानी को एसोसिएशन की नॉर्थ जोन का अतिरिक्त मीडिया कॉर्डिनेटर, पानीपत के प्रवीण भारद्वाज को प्रदेश का सीनियर वाइज प्रेजीडेंट, पानीपत के सुनील सरदाना को मीडिया विंग का कॉर्डिनेटर, पानीपत के ही विनोद कुमार को प्रदेश इकाई को सीनियर वाइज प्रेजीडेंट, सोनीपत के पवन कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष, यमुनानगर का नाभ सिंह मलिक को प्रदेश इकाई का संयुक्त सचिव,  मीर आफताब अहमद को जम्मू-कश्मीर का प्रदेश अध्यक्ष, हिसार के विकास मलिक को एसोसिएशन का डिप्टी कॉर्डिनेटर, करनाल के विजय कुमार को प्रदेश इकाई का सीनियर वाइस प्रेजीडेंट बनाया गया है।

कार्यक्रम में यह होंगे अतिथि
एसोसिएशन की ओर से 11 जनवरी को करनाल की कर्ण लेक पर एक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्यातिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के सोशल जस्टिस इंपावरमेंट, एससी-बीसी वेलफेयर, अंत्योदय, हॉस्पिटेलिटी और आर्किटेक्टर मंत्री कृष्ण बेदी करेंगे। कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि के तौर पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद शामिल होंगे, जबकि सम्मानित अतिथि के रूप में जगत क्रांति अखबार के प्रधान संपादक अरुण भाटिया, मुख्यमंत्री हरियाणा के पूर्व मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, पूर्व उपकुलपति और वरिषठ पत्रकार डॉ. चतर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार और संपादक गुडगांव मेल यादराम बंसल शामिल होंगे। इन सभी ने अभी तक अपनी स्वीकृति कार्यक्रम के लिए एमडब्ल्यूबी की कार्यक्रम आयोजन समिति को दी है। यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र मेहता ने दी। आयोजन समिति में केसी आर्य़ (चेयरमैन), दीपक मिगलानी (डिप्टी चेयरमैन), मेवा सिंह राणा (संगठन मंत्री), संजय भुटानी, भुवनेश झंडई (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), पवन चोपड़ा, सुनील सरदाना, तारा ठाकुर व अनिल दत्ता शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!