विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान पर बोले विनीत पुनिया- "BJP सरकार की विदाई का समय आ गया है"

Edited By Isha, Updated: 16 Aug, 2024 04:49 PM

the time has come for the departure of the bjp government

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर एक अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

हरियाणा डेस्कः चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर एक अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।  चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. विनीत पुनिया ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का स्वागत करता हूं।

यह बेहद खुशी की बात है कि अब हरियाणा में भाजपा सरकार की विदाई का समय आ गया है।प्रदेश में भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों में जनविरोधी फैसले लिए। इसके चलते आज हरियाणा का हर वर्ग परेशान है।  बीते लंबे समय से प्रदेश की जनता विधासनभा चुनाव का इंतजार कर रही थी। अब प्रदेश में भाजपा की विदाई का समय आ गया है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटें एक अंक में सिमट कर रह जाएंगी। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरेगी और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 
 
 डॉ. विनीत पुनिया ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार ने जनता को सताने का काम किया है। अब जनता भाजपा का सफाया करने जा रही है। चुनाव से पहले भाजपा की घोषणाएं इस बात का सबूत हैं कि 10 साल तक उसने जन-विरोधी काम किए हैं। लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा के 400 पार के नारे की हवा निकाल दी। अब हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा की निकलने वाली है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!