अशोक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मृतक के भतीजे ने ही फरसे से गला रेतकर की थी चाचा की हत्या

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 05 Aug, 2023 09:37 PM

the nephew of the deceased had killed his uncle by slitting his throat

शहर के आदर्श नगर में 30 जुलाई की रात को हुई हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक के भतीजे ने ही अपने चाचा की फरसे से गला रेत कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है...

गोहाना (सुनील जिंदल) : शहर के आदर्श नगर में 30 जुलाई की रात को हुई हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक के भतीजे ने ही अपने चाचा की फरसे से गला रेत कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। अभी तक की पुलिस पूछ ताछ में चौकाने वाला खुलासा सामने आया है। मृतक अशोक शराब पीने का आदी था और वह शराब के नशे में अपने परिवार वालों के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट व कहा सुनी करता था। कुछ दिन पहले मृतक ने अपनी मां व अपनी भाभी को घर से निकाला था। इसी की रंजिश रखते हुए मृतक के भतीजे ने ही अपने चाचा की हत्या कर दी थी। 

मामले की जांच कर रहे गोहाना सिटी थाना के एसएचओ नीरज ने बताया गोहाना की आदर्श नगर गली नंबर एक में 30 जुलाई की रात को घर जाते समय घर के बाहर की अशोक नाम के व्यक्ति की किसी ने गाला रेत कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक की माँ शांति देवी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। हत्या के मामले में मृतक अशोक के भतीजे लक्ष्मी नारायण को गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। जिससे पूछताछ के दौरान खुलसा हुआ है कि मृतक अशोक अपने ही परिवार के साथ मारपीट करता था और छोटी-छोटी बातों पर कहा सुनी रखता था। अशोक ने उसके मम्मी पापा को भी अपने घर से निकाल दिया था और कुछ दिन पहले अपनी माँ को भी उनके अपने घर से निकाल दिया था। इसी की रंजिश रखते हुए लक्ष्मी नारायण ने अपने चाचा की हत्या कर दी। मृतक की शादी नहीं हुई थी। वह अपने घर में एकेला ही रहता था और सब्जी बेचने की रेहड़ी लगाने का काम करता था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!