बड़ी खबर: फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, कश्मीरी युवक ने किया हमला

Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 Feb, 2026 11:43 AM

terrorist abdul rehman killed in faridabad jail

फरीदाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले की जेल में बंद 20 वर्षीय आतंकी अब्दुल रहमान की जेल के अंदर हत्या कर दी गई है।

फरीदाबाद (पूजा शर्मा)- फरीदाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले की जेल में बंद 20 वर्षीय आतंकी अब्दुल रहमान की जेल के अंदर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार हमलावर कोई और नहीं, बल्कि जेल में ही बंद एक अन्य कैदी बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान अरुण चौधरी, एक कश्मीरी युवक के रूप में हुई है। रविवार रात अरुण चौधरी ने नुकीली चीज से अब्दुल रहमान के सिर पर हमला किया। गंभीर चोटों के चलते अब्दुल रहमान की मौके पर ही मौत हो गई। 

2 मार्च 2025 को किया था गिरफ्तार
गौरतलब है कि अब्दुल रहमान को 2 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे, दोनों हैंड ग्रेनेड को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया था। वह अयोध्या में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। गिरफ्तारी गुजरात STF और हरियाणा STF की संयुक्त कार्रवाई में हुई थी। बता दें, अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर का रहने वाला था। उसके पास से राम मंदिर से जुड़े संवेदनशील वीडियो और जानकारियां भी मिली थीं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!