कांग्रेस की गुटबाजी से सबक लेते हुए भाजपा का बड़ा फैसला, इन नेताओं को लाऐ एक साथ

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 21 Feb, 2025 06:06 PM

taking lesson from the factionalism of congress bjp took big decision

कांग्रेस की गुटबाजी से सबक लेते हुए भाजपा ने निकाय चुनाव में बड़ा फैसला लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्रीय स्तर पर चल रही नेताओं की आपसी गुटबाजी और मतभेदों को खत्म करते हुए उन्हें एक ही कमेटी में शामिल कर दिया है।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : कांग्रेस की गुटबाजी से सबक लेते हुए भाजपा ने निकाय चुनाव में बड़ा फैसला लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्रीय स्तर पर चल रही नेताओं की आपसी गुटबाजी और मतभेदों को खत्म करते हुए उन्हें एक ही कमेटी में शामिल कर दिया है। इससे हाईकमान के आदेश पर एक साथ काम करना नेताओं की मजबूरी बन जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की तरफ से शुक्रवार की सुबह इस संबंध में आदेश जारी किए गए।

पार्टी के पास नेताओं की स्थानीय स्तर पर गुटबाजी की खबरें लगातार पहुंच रही थी। नेताओं की आपसी गुटबाजी का नुकसान निकाय चुनाव में उतरे प्रत्याशियों को हो रहा था। जिसके चलते भाजपा ने समय रहते डैमेज कंट्रोल कर लिया है। भाजपा ने फरीदाबाद नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल तथा राज्य मंत्री राजेश नागर को संयोजक लगाया है। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को शहर की राजनीति से दूर रखने का प्रयास किया गया है। 

हिसार में सांसद नवीन जिंदल के साथ उनके धुर विरोधी पूर्व मंत्री कमल गुप्ता को संयोजक बनाया है। करनाल निगम में कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा और विधायक जगमोहन आनंद संयोजक होंगे। पानीपत में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार तथा पूर्व विधायक प्रमोद विज को संयोजक बनाया गया है। 

रोहतक नगर निगम में पूर्व सांसद एवं कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा तथा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर संयोजक होंगे। सोनीपत में विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ.कृष्ण मिढ्ढा और विधायक निखिल मदान को संयोजक बनाया गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन की टिकट काटकर निखिल मदान को उतारा गया था। निखिल के विधायक बनने के बाद राजीव जैन की राजनीति अलग चल रही थी।

यमुनानगर में पार्टी ने पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर तथा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को संयोजक लगाया है। इसी तरह अंबाला नगर निगम में मंत्री अनिल विज के साथ उनके धुर विरोधी रहे पूर्व मंत्री असीम गोयल को लगाया गया है। वहीं अंबाला कैंट नगर परिषद में अकेले विज को जिम्मेदारी दी गई है। गुरुग्राम में राव नरबीर के साथ मुकेश शर्मा, मानेसर में आरती राव और सत्यप्रकाश जरावता को संयोजक बनाया गया है।

पटौदी नगर परिषद में विधायक बिमला चौधरी, सिरसा नगर परिषद में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी व पूर्व विधायक गोपाल कांडा, थानेसर में सांसद नवीन जिंदल तथा पूर्व विधायक सुभाष सुधा,अंबाला छावनी में परिवहन मंत्री अनिल विज तथा सोहना नगर परिषद में राज्य मंत्री गौरव गौतम व तेजपाल तंवर को संयोजक बनाया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!