खेत में जिंदा जले किसान के परिवार से मिले सुरजेवाला, बिल्डर और सरकार पर साधा जमकर निशाना

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Jun, 2025 02:44 PM

surjewala met the family of farmer who was burnt alive in field

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला गुरुवार को पानीपत के गांव निजामपुर में जिंदा जलने वाले मृतक किसान के परिवार से मिले। यहां परिजनों के साथ प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर आरोपी और कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पानीपत (सचिन शर्मा) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला गुरुवार को पानीपत के गांव निजामपुर में जिंदा जलने वाले मृतक किसान के परिवार से मिले। यहां परिजनों के साथ प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर आरोपी और कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुरजेवाला ने कहा कि पानीपत में एक किसान को जिंदा जला दिया गया, लेकिन FIR में किसी भी आरोपी का नाम नहीं लिखा गया। 

सुरजेवाला ने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि जहां हरियाणा में 75 सालों में नहीं हुआ वो भाजपा सरकार में पानीपत में हुआ। यहां एक किसान को बिल्डर की मनमानी की वजह से जिंदा जला दिया गया। पुलिस ने केस तो दर्ज किया लेकिन आरोपियों का ना तो नाम पर केस दर्ज किया और ना ही मौत का कारण लिखा, ये सिर्फ भाजपा सरकार में ही हो सकता है। सुरजेवाला ने कहा कि मृतक किसान का मरने से पहले दिये गए बयान का वीडियो सभी के पास है लेकिन फिर भी पुलिस ने नाम से केस दर्ज क्यों नहीं किया। 

कंपनी पर मामला दर्ज क्यों नहीं किया- सुरजेवला

सुरजेवाला ने कहा कि सरकार आरोपियों को बचा रही है। जब सब कुछ सबूत के आधार पर सामने है, फिर भी जानबूझ कर ऐसा किया जा रहा है। क्या एक किसान की जान की कीमत यही है? उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री सैनी से कुछ सवाल हैं। उन्होनें कहा कि किसान के साथ जो अन्याय हुआ है उसके लिए हम किसान की आवाज को बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि विजेंद्र कुमार की पांव की चमड़ी को छोड़कर शरीर का ऐसा कोई हिस्सा नहीं था, जो जला ना हो। किसान ने बयान भी दिया है आखिर फिर क्यों कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है। 

सरकार ही बिल्डरों की मलाई खाएंगी, तो कैसे काम होगा- सुरजेवाला

उन्होंने कहा कि हमारा यहां आने का मकसद इतना है कि हरियाणा प्रदेश के पानीपत के किसी भी गरीब मजदूर किसान के साथ गलत नहीं हो। उन्होंने कहा कि यह जमीन का मामला था लेकिन क्या जमीन के चक्कर में किसी को जलाकर मारने का हक है, 75 वर्षों में हमने तो ऐसा नहीं देखा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ही बिल्डरों की मलाई खाएंगे तो कैसे काम होगा, कारवाई कैसे होगी। हम सवाल किससे करेंगे और कौन इन पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि यह तीन भाई थे, जिनमें से एक पहले चला गया और एक को अब छीन दिया गया। सुरजेवाला ने कहा कि मृतक किसान व परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए।

कांग्रेस नेता सचिन कुंडू भी पीड़ित परिवार से मिले

वहीं पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सचिन कुंडू भी आज निजामपुर गांव में किसान के घर परिवार से मिलने पहुंचे। सचिन कुंडू ने परिवार से मिलकर परिवार का दर्द बांटा और परिवार का ढांढस बंधाया ।वहीं इस मौके पर सचिन कुंडू ने कहा कि इससे बड़ा जघन्य अपराध और पाप कोई और नहीं हो सकता।सचिन कुंडू ने कहा कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!