CM सैनी व MP नवीन जिंदल की मौजूदगी में सुभाष सुधा ने भरा नामांकन, बोले- विकास कार्यों के दम पर थानेसर से जीतेंगे चुनाव

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Sep, 2024 08:00 AM

subhash sudha filed her nomination

थानेसर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मंगलवार को नामांकन थानेसर एस डी एम कार्यलय में दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद नवीन जिंदल व राज्यमंत्री...

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : थानेसर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मंगलवार को नामांकन थानेसर एस डी एम कार्यलय में दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद नवीन जिंदल व राज्यमंत्री सुभाष सुधा की धर्मपत्नी थानेसर नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा भी मौजूद रही। नामांकन दाखिल करने से पहले राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो का भी आयोजन किया।

राज्य मंत्री सुभाष सुधा का यह चौथा चुनाव है। इससे पहले उन्होंने साल 2009 में आजाद  प्रत्याशी के तौर पर थानेसर विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। उसके बाद साल 2014 और साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर थानेसर विधानसभा से दो बार विधायक बने। नायब सरकार में सुभाष सुधा को राज्यमंत्री का पदभार दिया गया है। इस बार का चुनाव जीतना उनके लिए हैट्रिक होगा। राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि वह अपने विकास कार्यों के दम पर तीसरी बार थानेसर से चुनाव जीतेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!