सुभाष बराला का इनेलो और कांग्रेस पर हमला, बोले- इनकी सरकार में गुंडे तत्वों को मिलता था राजनीतिक सरंक्षण

Edited By Deepak Kumar, Updated: 07 Jul, 2025 12:33 PM

subhash barala attack on inld and congress on statement of haryana hooliganism

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने इनेलो और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब चौधरी ओमप्रकाश चौटाला इनेलो सरकार में मुख्यमंत्री थे, तब प्रदेश के हालात किसी से छुपे नहीं हैं। उस समय गुंडा तत्वों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था।

टोहाना (सुशील सिंगला) : भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने इनेलो और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला द्वारा एक दिन का मुख्यमंत्री बनने और प्रदेश से गुंडागर्दी खत्म करने के बयान का कड़ा जवाब दिया है। बराला ने कहा कि जब चौधरी ओमप्रकाश चौटाला इनेलो सरकार में मुख्यमंत्री थे, तब प्रदेश के हालात किसी से छुपे नहीं हैं। उस समय गुंडा तत्वों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। अब जब वही लोग गुंडागर्दी खत्म करने की बात करते हैं, तो जनता उनपर हँसती है।

कांग्रेस द्वारा बिजली दरों में वृद्धि के विरोध पर बराला ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान प्रदेश को पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं होती थी। वहीं, वर्तमान प्रदेश सरकार ‘जगमग योजना’ के तहत हर गांव में 24 घंटे बिजली सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से जनता प्रभावित नहीं होगी। प्रदेश में नायब सैनी के नेतृत्व में एक साफ-सुथरी और प्रभावी सरकार कार्यरत है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बराला ने बताया कि सभी जिलाध्यक्षों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय का इंतजार है, जिसके बाद चुनाव कराया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!