Edited By Yakeen Kumar, Updated: 02 Jun, 2025 07:00 PM

रेवाड़ी में युवकों ने बिना नंबर प्लेट की 2 कारों से स्टंट करते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना से लोगों में डर का माहौल है। घटना शहर के सेक्टर 3 की है।
रेवाड़ी (महेन्द्र भारती) : रेवाड़ी में युवकों ने बिना नंबर प्लेट की 2 कारों से स्टंट करते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना से लोगों में डर का माहौल है। घटना शहर के सेक्टर 3 की है। इस स्टंटों से परेशान होकर एक महिला ने कार पर पत्थर भी मारे। इस दौरान एक कुत्ता भी कार की चपेट में आने से बच गया। इसके बाद भी युवक यहीं नहीं रुके और स्टंट करते हुए गली में कार को गोल-गोल घुमाकर भाग गए। वहां मौजूद एक युवक ने घटना का वीडियो बना लिया। सेक्टर-3 के रहने वाले लोगों का आरोप है कि युवक रोजाना शाम को आकर यहां स्टंट करते हैं। वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
तेज स्पीड में आईं 2 कार
सेक्टर-3 में कार से स्टंट करने का एक 19 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। आइसक्रीम की रेहड़ी के पास खड़े एक व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया। इस वीडियो में 2 आई-20 कारें तेजी से आती हुई दिखाई देती हैं। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि स्कूटी सवार महिला उन्हें देखकर अपनी स्कूटी को किनारे पर रोक लेती है। इसी दौरान स्टंटों से गुस्साई दूसरी महिला कार के शीशे पर पत्थर फेंकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार सवार कुछ युवक खतरनाक स्टंट करते हैं। जिससे इलाके में डर का माहौल है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)