कांग्रेस 8 वर्षों में बदल चुकी तीन प्रदेश अध्यक्ष, फिर भी नहीं हुआ संगठन का विस्तार: अजय सिंह चौटाला

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 27 Feb, 2023 08:11 PM

state presidents in 8 years yet the organization

अजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि पिछले साढ़े 8 वर्षों में कांग्रेस के तीन प्रदेश अध्यक्ष बदल चुकी है।

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): अजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि पिछले साढ़े 8 वर्षों में कांग्रेस के तीन प्रदेश अध्यक्ष बदल चुकी है। फिर भी संगठन का विस्तार नहीं किया। उन्होंने कहा कि बाकी जगह भी कांग्रेस का यही हाल है। राजस्थान में गहलोत और पायलट के बीच भी नहीं बनती है।

बता दें कि अंबेडकर चौक स्थित यादव भवन में आज जननायक जनता पार्टी द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जजपा प्रमुख अजय सिंह चौटाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बेटे दिग्विजय सिंह की शादी का कार्ड दिया। उन्होंने भिवानी कंकाल कांड पर कहा कि जात-पात छोड़ आपसी भाईचारा और सांप्रदायिकता की भावना बनाए रखनी चाहिए। दिल्ली शराब घोटाले को लेकर हुई डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को पूछे गए सवाल पर कहा कि एजेंसियां अपना काम कर रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!