खेलो इंडिया गेम्स में प्रदेश का दबदबा, 8 पदक के साथ पहले स्थान पर हरियाणा

Edited By Vivek Rai, Updated: 05 Jun, 2022 07:51 PM

state dominated in khelo india games haryana ranked first with 8 medals

हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दूसरे राउंड के मुकाबले शुरु होने के साथ ही खेलों का रोमांच चरम सीमा पर पहुंचने लगा है। एक ओर जहां बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में खिलाड़ी अपने बेहतर खेल का...

पंचकूला(उमंग): हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दूसरे राउंड के मुकाबले शुरु होने के साथ ही खेलों का रोमांच चरम सीमा पर पहुंचने लगा है। एक ओर जहां बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में खिलाड़ी अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को प्रत्येक गेम में आकर्षित कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर खेलो इंडिया में देसी खेलों की भी धूम देखने को मिल रही है।

गतका व थांग-ता व योगासन भी बन रहे हैं दर्शकों की पसंद

गतका में महाराष्ट्र के दस वर्षीय ऋषिकेश जब आंध्र प्रदेश के मुपीना विक से मुकाबला कर रहे थे तो इसे देखकर दर्शकों ने खूब ताली बटोरी। खेल खत्म होने के बाद तकनीकी कमेटी के आयोजकों व खेल एंकर ने ऋषिकेश को दर्शक दीर्घा के नजदीक लाकर नाम व आयु पूछी तो दर्शकों ने छोटा पैकेट बड़ा धमाका कह कर उसकी हौसला अफजाई की। यही नहीं दर्शकों में से कई लोगों ने उसे आर्शीवाद व डाइट मनी के रूप में पैसे भी दिए। लडक़ों की गतका प्रतिस्पर्धा में पंजाब की टीम ने दिल्ली पर 54-29 अंकों से तथा आंध्रप्रदेश ने महाराष्ट्र को 57-53 अंकों से जीत हासिल की।

थांग-ता में हरियाणा को 3 मेडल
थांग-ता में 56 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के आर्यन ने रजत पदक तो वहीं 60 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों की टीम से 52 किलोग्राम भार वर्ग में ममता ने भी कांस्य पदक जीता।  

साइक्लिंग में पहला स्वर्ण पदक हरियाणा को  
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलो इंडिया गेम्स-2021 के लिए चल रही साइक्लिंग प्रतियोगिताओं के मुकाबलों में लड़कियों की टीम से आज वृंदा यादव ने हरियाणा को पहला स्वर्ण पदक जीत कर, हरियाणा के खिलाडिय़ों के लिए पदक जीतने के अच्छे संकेत दिए हैं। इसी के साथ नीरत कुमार ने 1 किलोमीटर साईकलिंग में कांस्य पदक तथा ममता ने माउंटेनियर साईकिल में 500 मीटर में कांस्य पदक जीता।

हरियाणा ने योगासन व आर्टिस्टिक में जीते 2 रजत पदक
 योगासन में हरियाणा के दीपांशु ने रजत पदक तथा आर्टिस्टिक बॉयज युगल में सागर रंगा व जीतू ने रजत पदक जीता। इसी प्रकार, लड़कियों की कबड्डी में राजस्थान ने पंजाब को 31-23 अंकों से हराया। वॉलीबॉल में लड़कियों के मुकाबले में तमिलनाडु ने केरल को 25-23, 25-22, 25-15 और 25-21 अंकों से हराया। इसी प्रकार, लडक़ों के वॉलीबॉल में छतीसगढ़ व गुजरात में भी लगातार 2 घंटे मैच चला और गुजरात ने छतीसगढ़ को 25-18, 25-22, 25-21 से हराया।    

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च)

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!