हरियाणा दिवस पर यमुनानगर में हुई खेल प्रतियोगिताएं, केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया भी हुए शामिल

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Nov, 2020 04:16 PM

sports competitions held in yamunanagar on haryana day

आज हरियाणा को 54 वर्ष बने हुए हो गए जिसके उपलक्ष्य में पूरे हरियाणा में इसको एक पर्व की तरह मनाया जा रहा है। यमुनानगर में आज तेजली खेल परिसर में इस अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : आज हरियाणा को 54 वर्ष बने हुए हो गए जिसके उपलक्ष्य में पूरे हरियाणा में इसको एक पर्व की तरह मनाया जा रहा है। यमुनानगर में आज तेजली खेल परिसर में इस अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं जल शक्ति राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे है। उनके साथ-साथ समाज कल्याण विभाग की चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, जिला उपायुक्त मुकुल कुमार, जिला अधीक्षक कमलदीप गोयल के साथ-साथ अन्य भाजपा के कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद रहे।

PunjabKesari
रतन लाल कटारिया ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है कि हरियाणा प्रदेश ने अपने गठन के 54 से भी ज्यादा वर्ष पूरे कर लिए हैं और जिस दिन हरियाणा प्रदेश बना था उस दिन इसकी कोई पहचान नहीं थी क्योंकि हरयाणा के क्षेत्र के साथ भेदभाव होता रहता था। फिर जब से हरियाणा बना तब से हमने एक संकल्प लिया अपने हरियाणा का खुद विकास करेंगे और पंजाब प्रदेश को पीछे छोड़ते हुए विकास में हरियाणा ने काफी उछाल लगाई है। पहले हरियाणा प्रदेश में भ्रूण हत्या के लिए प्रदेश सबसे ज्यादा प्रचलित था लेकिन अब बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की वजह से हम सीना तान कर सारे देश और दुनिया में घूम रहे हैं। आज हरियाणे का डीजे में दुनिया में सुनने को मिल रहा है। लोग हरियाणा को एक प्रगतिशील राज्य के रूप में देख रहे हैं। 

कटारिया ने बरोदा उपचुनाव पर बात करते हुए कहा कि वहां से भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े मार्जन से जीत रही है। मोदी जी की उपलब्धियों का जो हरियाणा को बेनिफिट मिल रहा है वह आज रंग ला रहा है। मोदी जी हरियाणा प्रदेश को बहुत प्यार करते हैं क्योंकि वह छह-सात साल हरियाणा में रह कर गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों को काफी सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन जो भी कमियां रह रही हैं उसकी आवाज ऊपर तक पहुंचाएगे। यह भी कहा कि एक नवम्बर 1966 को बने हरियाणा ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। अभी यह प्रदेश कई मामलों में देश में पहले नंबर पर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!