Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Aug, 2025 02:37 PM

कुरुक्षेत्र में गाय के गोबर से भाई-बहन के पवित्र त्यौहार के लिए खास राखियां तैयार की जा रही हैं। प्रदेश में इस रक्षाबंधन पर गाय के गोबर से बनाई जा रही स्वदेशी राखियां करीब 21 हजार कलाईयों की रौनक बनेंगी।
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : कुरुक्षेत्र में गाय के गोबर से भाई-बहन के पवित्र त्यौहार के लिए खास राखियां तैयार की जा रही हैं। प्रदेश में इस रक्षाबंधन पर गाय के गोबर से बनाई जा रही स्वदेशी राखियां करीब 21 हजार कलाईयों की रौनक बनेंगी। इस त्यौहार पर 9 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर सेवा भारती संस्था के बच्चे और अन्य सदस्य बॉर्डर पर तैनात जवानों को राखी बांधने जाएंगे।
गोमय स्वावलंबी यात्रा संयोजक तरुण जैन ने बताया कि गाय के गोबर से ये खास राखियां वात्सल्य वाटिका में तैयार की जा रही हैं। इन राखियों को तैयार करने के लिए गोमय पाउडर, इमली पाउडर का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं खुशबू के लिए तुलसी के बीजों का प्रयोग किया गया है।
बच्चों ने तैयार की स्पेशल राखी
स्वामी हरिओम वात्सलय वाटिका ने बताया कि इन राखियों को देश की सरहद पर तैनात सैनिकों की कलाईयों पर बांधने के लिए भी भेजा जाएगा। योजक तरुण जैन ने बताया कि इन राखियों को बच्चों ने कड़ी मेहनत के साथ बनाया। वह स्कूल से आने के बाद राखियों को बनाते थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)