हरियाणा में युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर जल्द होगी नए चेहरे की ताज पोशी, जानें किन-किन में मुकाबला

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jun, 2025 08:05 AM

soon a new face will be crowned as the president of youth congress in haryana

हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर जल्दी ही नए चेहरे की ताज पोशी होगी।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर जल्दी ही नए चेहरे की ताज पोशी होगी। हाल ही में संपन्न युवा कांग्रेस के चुनावों में निशित कटारिया को 29 हजार के करीब, सोमिल संधू को 13 हजार, मोहित शर्मा को 7 हजार के करीब वोट मिले हैं।आने वाले दिनों में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय इंचार्ज इंटरव्यू के लिए निशित कटारिया, सोमिल संधू व मोहित को बुलाएंगे व इन्हीं में से युवा कांग्रेस का अध्यक्ष चुना जाएगा। सोमिल संधू ने बिना किसी राजनैतिक आशीर्वाद के 13 हजार वोट ले सब को चौंकाया है।

युवा कांग्रेस के मतगणना परिणामों में सबसे ज्यादा सोमिल संधू ने सब को चौंकाया है।जिन्हें 13 हजार से अधिक मत मिले हैं।सोमिल संधू कुरुक्षेत्र विश्व विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रघुबीर संधू के पुत्र हैं।जी टी रोड जहां कांग्रेस बुरी तरह कमजोर है वहां घरौंडा के रहने वाले सोमिल संधू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।निशित कटारिया पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के पुत्र हैं व इन्हें हुड्डा खेमे के अधिकांश विधायकों व सांसदों का खुला समर्थन था।निशित कटारिया गुरुग्राम में पार्षद के चुनाव भी हार चुके हैं।मोहित शर्मा सिरसा से है व स्वर्गीय होशियारी लाल शर्मा के पोते हैं।इन चुनावों में अकेले सोमिल संधू ही ऐसा चेहरे थे जिन्हें केवल अपने नाम पर या अपने पिता रघुबीर संधू के नाम पर चुनाव लड़े व अपना दमखम दिखाया।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अंदर गुट बाजी किसी से छुपी नहीं है।हुड्डा,शैलजा,सुरजेवाला,अशोक तंवर,बीरेंद्र सिंह गुटों के अंदर बंटी कांग्रेस के कारण प्रदेश में आज तक अतीत में कभी भी संगठन तक नहीं बन पाया है। ऐसे दौर में युवा कांग्रेस कैसे गुट बाजी से अछूती रह सकती है।युवा कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा की गिनती हुड्डा के कट्टर समर्थकों में होती है।करनाल लोकसभा से वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के खिलाफ दिव्यांशु चुनाव भी लड़ चुके हैं। दिव्यांशु बुद्धिराजा की गिनती जुझारू युवा नेताओं में होती है।

युवा कांग्रेस के हाल ही में संपन्न चुनावों के परिणामों से सोमिल संधू ने अपने आप को स्थापित करने का काम किया है। यह भविष्य के गर्भ में है कि युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व किस के नाम पर इंटरव्यू के बाद अंतिम मुहर लगाएगा।निशित कटारिया जो गुरुग्राम से है को गुरुग्राम लोकसभा से 1400 मत मिले।जबकि सोमिल संधू को करनाल लोकसभा से 7000 से अधिक मत मिले।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!