गोलियों की गूंज से दहला सोनीपत, दुकान पर बैठे 2 दोस्तों को हमलावरों ने गोलियों भूना

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 15 May, 2025 10:18 PM

sonipat was shaken by sound of bullets two friends were gunned

सोनीपत में गुरुवार देर शाम सब्जी मंडी चौक पर अज्ञात युवकों ने 2 दोस्तों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिसमें राहुल नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि सुरजीत नाम के युवक की बाजू में गोली लगी।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में गुरुवार देर शाम सब्जी मंडी चौक पर अज्ञात युवकों ने 2 दोस्तों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिसमें राहुल नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि सुरजीत नाम के युवक की बाजू में गोली लगी। वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत पुलिस में हड़कंप का माहौल बन गया। सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी दलबल के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गए।

जानकारी के अनुसार सोनीपत के सब्जी मंडी चौक पर एक मिट्टी के बर्तन की दुकान पर बैठे राहुल और उसके दोस्त सुरजीत पर अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसमें कई गोलियां राहुल को लगी और एक गोली सुरजीत की बाजू में लगी। परिजन दोनों को सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां राहुल ने दम तोड दिया। वहीं सुरजीत का इलाज चल रहा है। यह बताया जा रहा है कि कई दिन पहले राहुल की किसी शख्स के साथ कहासुनी हुई थी। जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने घायल सुरजीत से पूछताछ की और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी और आरोपियों की पहचान में जुट गई।

PunjabKesari

वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस गोली कांड की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि सब्जी मंडी के पास गोली चली है, जिसमें एक युवक की मौत हुई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!