गोहाना में ससुराल पक्ष से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Nov, 2024 08:01 PM

sonipat news young man committed suicide in gohana

जींद बाई पास अनाज मंडी गेट नंबर 3 के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को जांच में मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है।

गोहाना (सुनील जिंदल): जींद बाई पास अनाज मंडी गेट नंबर 3 के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चुन्नीलाल निवासी देवीपुरा गोहाना के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है।

जानकारी के अनुसार गोहाना जींद बाई पास अनाज मंडी गेट नंबर 3 के पास एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान चुन्नीलाल उम्र 28 साल के तौर पर हुई है। शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस को जांच में पाया कि मृतक ने कुछ जहरीला पदार्श पीकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में बैंक लोन की बात कही जा रही है, जिसे वापस मांगने पर सुसराल पक्ष द्वारा तंग करने का आरोप लगाया है। 
 
 इस घटना को लेकर मृतक के भाई ज्ञानीराम ने कहा कि उसकी पत्नी और उसकी सास उसके साथ झगड़ा करती। इससे तंग आकर बीती रात को वह घर निकला था काफी समय तक उसकी तलाश की गई। मगर वह नहीं मिला। सुबह किसी ने फोन कर जानकारी दी कि आपका भाई मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

इस मामले को लेकर एसीपी ऋषि कांत ने बताया कि पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव की जांच की तो उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर आरोप लगा हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!