4 जिलों के समाज कल्याण अधिकारी सस्पेंड, चुनाव नकारात्मक भूमिका निभाने का है आरोप

Edited By Saurabh Pal, Updated: 07 Jun, 2024 04:26 PM

social welfare officers of 4 districts suspended in haryana

लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। हरियाणा में हालांकि भाजपा और कांग्रेस के बीच मैच टाई हो गया, लेकिन भाजपा 5 सीटों पर हार का कारण अपनी नीतियों और नेताओं के बजाय भीतरघाती नेताओं और कुछ अधिकारियों को मानती है...

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। हरियाणा में हालांकि भाजपा और कांग्रेस के बीच मैच टाई हो गया, लेकिन भाजपा 5 सीटों पर हार का कारण अपनी नीतियों और नेताओं के बजाय भीतरघाती नेताओं और कुछ अधिकारियों को मानती है। अब चुनाव में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले अधिकारियों पर गाज गिरी है। सरकार ने 4 जिलों के समाज कल्याण अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। 

जिसमें कैथल, करनाल, पानीपत, और यमुनानगर के जिला समाज कल्याण अधिकारियों का नाम शामिल है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने चुनाव के वक्त नकारात्मक भूमिका निभाई। हालांकि भाजपा की इस हार में उनकी ही पार्टी के कई नेताओं ने का हाथ है। इन भीतरघात करने वाले नेताओं पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भर में ऐसे 5 दर्जन नेताओं की लिस्ट तैयार की गई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!