Edited By Deepak Kumar, Updated: 22 Feb, 2025 12:35 PM

सीवन नगर पालिका चुनाव में आजाद प्रत्याशियों में प्रमुख उम्मीदवार संयम गुप्ता का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं विवेक गोयल भी डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर जनता से समर्थन मांग रहे हैं।
कैथल (जयपाल रसूलपुर): सीवन नगर पालिका चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आजाद प्रत्याशियों में प्रमुख उम्मीदवार संयम गुप्ता का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं विवेक गोयल भी डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर जनता से समर्थन मांग रहे हैं। वे लगातार सभाएं कर रहे हैं और शहर के हर वार्ड में पहुंचकर मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं। उनकी सभाओं में बढ़ती भीड़ से यह साफ संकेत मिल रहा है कि जनता का झुकाव उनकी ओर बढ़ रहा है। स्थानीय मुद्दों, खासकर सिवरेज निकासी, सफाई व्यवस्था और जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने नगर के विकास का रोडमैप जनता के सामने रखा है।
एक जनसभा में संयम गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि नगर के विकास और समस्याओं के समाधान का है। जनता के आशीर्वाद से हम सीवन को एक स्वच्छ और विकसित नगर बनाएंगे। दूसरी ओर, विवेक गोयल ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। वे हर रोज नए इलाकों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और अपनी नीतियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। वे डोर-टू-डोर जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उन्हें समाधान का भरोसा दे रहे हैं। उनके इस व्यक्तिगत जनसंपर्क अभियान का असर यह है कि लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। विवेक गोयल का कहना है कि हमारी प्राथमिकता नगर की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना है। जनता ने हमें जो स्नेह और समर्थन दिया है, उससे साफ है कि वे बदलाव चाहते हैं।
जैसे-जैसे चुनाव का दिन नजदीक आ रहा है, नगर में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। हर तरफ प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी, सभाएं और रैलियां हो रही हैं। लोगों की दिलचस्पी भी इस बार चुनाव में अधिक नजर आ रही है। जनता अब प्रत्याशियों से सीधा सवाल कर रही है कि वे उनके मुद्दों का समाधान कैसे करेंगे। लोगों के जनसमर्थन ने लग रहा है कि संयम गुप्ता सबसे मजबूत प्रत्याशी माने जा रही हैं, अब देखना होगा कि जनता का रुख यह तय करेगा कि किसे नगर की बागडोर सौंपी जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)