Simmi Chaudhary murder case: मौत से पहले हरियाणवी मॉडल का आखिरी CCTV वीडियो आया सामने

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 16 Jun, 2025 10:04 PM

simmi chaudhary murder case last cctv video of haryanvi

हरियाणवी मॉडल सिम्मी चौधरी का अहर गांव से आखिरी सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें वह शूटिंग के बाद अपने बॉयफ्रेंड के साथ कार से जाती हुई नजर आ रही है। दोनों के हाथों में गौशाला से निकलते समय हाथों में बैग दिखाई दे रहे हैं।

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणवी मॉडल सिम्मी चौधरी का अहर गांव से आखिरी सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें वह शूटिंग के बाद अपने बॉयफ्रेंड के साथ कार से जाती हुई नजर आ रही है। दोनों के हाथों में गौशाला से निकलते समय बैग दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों कार में बैठकर कहीं निकल गए।

PunjabKesari

मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी के शव का पुलिस की मौजूदगी में सोमवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं पुलिस इस मामले में काफी जनता से जांच कर रही है। मॉडल की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी का शव सोनीपत की नहर में पाया गया था। जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सोनीपत नहर से मॉडल का शव बरामद करने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!