शूटिंग खिलाड़ी इशान यादव का सम्मान

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Dec, 2023 06:56 PM

shooting player rewarded by naveen goyal

प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने राष्ट्रीय स्तर के पिस्टल शूटिंग खिलाड़ी इशान यादव को सम्मानित किया।

गुड़गांव,(ब्यूरो): प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने राष्ट्रीय स्तर के पिस्टल शूटिंग खिलाड़ी इशान यादव को सम्मानित किया। ओपन स्काई सेक्टर-5 में पढ़ रहे इशान यादव का 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। इशान को पौधा भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही पर्यावरण के प्रति सकारात्मक कार्य करने का भी आह्वान किया।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

नवीन गोयल ने कहा कि इशान के नाना जीत सिंह यादव की आशीर्वाद और उनकी शिक्षाओं पर चलते हुए इशान जैसे अनेक युवा अपने बुजुर्गों का मस्तक ऊंचा कर रहे हैं। ऐसा होना भी चाहिए। बुजुर्गों की शिक्षा और आशीर्वाद उनके जीवन का बड़ा तजुर्बा होता है। हर व्यक्ति को यह लेना चाहिए। नवीन गोयल ने इशान के पिता संदीप यादव, माता माध्वी यादव, दादी उर्मिला यादव, दादा सुभाष चंद्र यादव, बहन इशिका यादव, कोच दिनेश कुमार यादव, बिट्टू यादव, रोहित पान्नू, राहुल यादव समेत सभी परिवारजनों को इशान की इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

साथ ही भविष्य में मेडल लेकर लौटने पर भव्य स्वागत करने की बात कही। कहा कि खिलाड़ी चाहे ग्रामीण स्तर का हो या फिर जिला, राज्य या राष्ट्रीय। हमें हर खिलाड़ी का हौंसला बढ़ाना चाहिए। उनकी प्रतिभा को निखारने में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए। सुविधाओं के अभाव और समय पर जरूरतों की कमी से किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा खत्म नहीं होनी चाहिए। जिस तरह से एक सैनिक पूरे देश और समाज का होता है, इसी तरह से खिलाड़ी भी देश और समाज के होते हैं। जब वे अपनी प्रतिभा दिखाकर राष्ट्रमंडल, ओलंपिक समेत बड़े खेलों में मेडल लेकर लौटते हैं तो सभी को खुशी होती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!