यमुनानगर में कोरोना से छठी मौत, पॉजिटिव केसों की संख्या पहुंची 478

Edited By vinod kumar, Updated: 07 Aug, 2020 03:14 PM

seventh death from corona in yamunanagar

यमुनानगर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज जिले में कोरोना से छठी मौत हो गई। 5 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती 67 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद जिला में अब मरने वालों की संख्या 6 पहुंच गई है।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता/सुमित): यमुनानगर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज जिले में कोरोना से छठी मौत हो गई। 5 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती 67 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद जिला में अब मरने वालों की संख्या 6 पहुंच गई है। 

इस बारे जानकारी देते हुए यमुनानगर सिविल सर्जन डॉक्टर विजय दहिया ने बताया की  67 वर्षीय व्यक्ति जिनको रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम थी विवेकानंद अस्पताल में थे भर्ती थे। इन्हें वेंटिलेटर से सम्बंधित मशीन में रखा गया था। आज सुबह इनकी डेथ हो गई। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को जब कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई तभी से मृतक व्यक्ति अस्पताल में दाखिल था। अब कोविड नियमों के अनुसार इनका दाह संस्कार किया जाएगा।

सिविल सर्जन ने बताया कि यमुनानगर में अभी तक 478 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं हैं, जिसमें 421 यमुनानगर जिला के एवं 57 अन्य इलाकों से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 20687 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिसमें से 20298 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

उन्होंने बताया कि अब जबकि सरकार ने बसों में भी पूरी सवारियां ले जाने का आदेश जारी किया है ऐसे में और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंस इस संक्रमण से बचाव का एक बड़ा हथियार हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!