टोहाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट पर सैलजा ने जताई नाराजगी, बोलीं- अनुशासन होना चाहिए...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 18 Jun, 2025 07:22 PM

selja expressed her displeasure fight congress workers in tohana

सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा बुधवार को फतेहाबाद में दिशा की मीटिंग लेने पहुंची। उन्होंने फतेहाबाद की जिला परिषद कार्यालय में जिला प्रशासन की मीटिंग में इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, टोहाना के विधायक...

फतेहाबाद (रमेश कुमार) : सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा बुधवार को फतेहाबाद में दिशा की मीटिंग लेने पहुंची। उन्होंने फतेहाबाद की जिला परिषद कार्यालय में जिला प्रशासन की मीटिंग में इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, टोहाना के विधायक परमवीर सिंह मौजूद रहे। 

टोहाना में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि किसी भी संगठन में अनुशासन बहुत जरूरी है। इस पूरे मामले पर पर्यवेक्षक नजर बनाई हुए है। उनके द्वारा कार्रवाई की जाएगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी पूरे प्रदेश में कांग्रेस के संगठन को मजबूत कर रहे हैं और नया संगठन बनाया जा रहा है। वहीं दिशा की मीटिंग में अधिकारियों में तालमेल न होने के चलते भी सांसद नाराज नजर आई। फतेहाबाद शहर में सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर भी कुमारी सैलजा ने जिला प्रशासन को फटकार लगाई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि सफाई व्यवस्था स्वास्थ्य सिंचाई विभाग को सुधार की काफी जरूरत है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!