हरियाणा में खराब रिजल्ट वाले स्कूल नपेंगे, जिम्मेदार टीचर्स को किया जाएगा चार्जशीट

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 19 Jul, 2025 03:40 PM

schools with poor results in haryana will be punished

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बोर्ड कक्षाओं 10वीं-12वीं का रिजल्ट कमजोर पर अब  जिम्मेदार टीचर्स और स्कूल मुखिया पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए इन बोर्ड कक्षाओं के नतीजे कमजोर रहने पर आला अफसरों ने रिपोर्ट तलाश कर ली है।

चंडीगढ़ : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बोर्ड कक्षाओं 10वीं-12वीं का रिजल्ट कमजोर पर अब  जिम्मेदार टीचर्स और स्कूल मुखिया पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए इन बोर्ड कक्षाओं के नतीजे कमजोर रहने पर आला अफसरों ने रिपोर्ट तलाश कर ली है। जानकारी के अनुसार खराब नतीजे वाले स्कूल के टीचर्स और स्कूल हेड को चार्जशीट किया जाएगा। शिक्षा विभाग की कई विंग रिपोर्ट तैयार करने में लगी हुई हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि विभाग को ओर से पहले भी जांच हुई थी जिसमें करीब 103 ऐसे टीचर्स व स्कूल हेड जिम्मेदार मिले थे। जानकारी ये भी है कि अब इनकी संख्या कम हो सकती है। प्रदेश के सरकारी और निजी दोनों को मिलाकर अबकी बार 18 स्कूलों का रिजल्ट शून्य रहा था। इस कारण 3 सरकारी स्कूलों के टीचरों और हेड को चार्जशीट होना तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है टीचर्स पर भी कार्रवाई हो सकती है। जिनका रिजल्ट पिछले 3-4 सालों में लगातार खराब आ रहा है। ऐसे टीचर्स को जहां चार्जशीट किया जा सकता है। इन टीचरों का तबादला भी हो सकता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!