Edited By Isha, Updated: 11 Jun, 2026 02:59 PM

'बिग बॉस' फेम और मशहूर हरियाणवी डांसर व सिंगर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बीच चल रहे मतभेद अब किसी से छिपे नहीं हैं। कभी अपनी केमिस्ट्री के लिए सुर्खियों में रहने वाली इस जोड़ी का रिश्ता अब अदालती चौखट तक पहुंच चुका है।
डेस्क: 'बिग बॉस' फेम और मशहूर हरियाणवी डांसर व सिंगर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बीच चल रहे मतभेद अब किसी से छिपे नहीं हैं। कभी अपनी केमिस्ट्री के लिए सुर्खियों में रहने वाली इस जोड़ी का रिश्ता अब अदालती चौखट तक पहुंच चुका है। दोनों के बीच दोस्ती, प्यार और शादी का यह लगभग 10 साल लंबा सफर अब अलगाव (Divorce) के मोड़ पर खड़ा नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर लंबे समय से दोनों के अलग होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में हुई सुनवाई और उसके बाद दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट्स ने इन खबरों पर मुहर लगा दी है। सपना चौधरी और वीर साहू के बीच दूरियां काफी समय से सोशल मीडिया पर साफ दिखाई दे रही थीं। साल 2023 के बाद से दोनों ने एक-दूसरे के साथ कोई भी फोटो या वीडियो शेयर नहीं किया था। यहाँ तक कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था।

बुधवार को यह मामला तब पूरी तरह गरमा गया जब दिल्ली की द्वारिका महिला कोर्ट में पति वीर साहू के खिलाफ दायर केस पर सुनवाई हुई। कोर्ट से बाहर आने के बाद दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर जमकर इशारों-इशारों में तीर चलाए।
सपना चौधरी का तंज: "यू जस्ट बिकम बहरा..."
कोर्ट की सुनवाई के ठीक बाद सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने ट्रोलर्स और आलोचकों को जवाब देते हुए लिखा "कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगे। उनका काम है कहना, यू जस्ट बिकम बहरा एंड मेंटेन स्माइल ऑन योर चेहरा (You just become bahra and maintain smile on your chehra) ।"
वीर साहू का पलटवार: रागिनी के जरिए बयां किया दर्द और गुस्सा
सपना चौधरी की पोस्ट के ठीक एक घंटे बाद उनके पति वीर साहू ने भी चुप्पी तोड़ी। वीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की, जिसमें एक हरियाणवी रागिनी चल रही है। इस रागिनी के बोल और वीर साहू का अंदाज़ एक शादीशुदा जिंदगी में आने वाले बिखराव, गुस्से और आपसी मनमुटाव की तरफ साफ इशारा कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि वीर साहू ने इस रागिनी के जरिए सीधे तौर पर सपना चौधरी के आरोपों और उनके पोस्ट का जवाब दिया है।