भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी, सरकार को दी ये चेतावनी

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Dec, 2023 02:44 PM

sanitation workers sitting on hunger strike warning to the government

फतेहाबाद नगर परिषद में आज नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी तीन दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए। पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर यह भूख हड़ताल की जा रही है।

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद नगर परिषद में आज नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी तीन दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए। पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर यह भूख हड़ताल की जा रही है। 

कर्मचारियों का कहना है कि उनके द्वारा नगर परिषद में धरना शुरू करके भूख हड़ताल शुरू की गई है। पहले चरण में कहीं 11 कहीं 21 और कहीं 31 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लेकिन अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो आने वाले दिनों में वह सफाई कार्य को बंद कर देंगे और सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था का प्रभावित होना लाजमी है। कर्मचारियों ने कहा कि पिछली बार दिवाली पर भी उन्होंने हड़ताल की थी और सरकार ने कर्मचारियों की मांगे मानने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कौशल रोजगार निगम कोसभंग करने, जोखिम भत्ता सहित उनकी मुख्य कई मांगे हैं। जिसको लेकर वह लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!