Edited By Shivam, Updated: 20 Sep, 2021 03:39 PM

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह को शाइनिंग सिख यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड के लिए खेलमंत्री संदीप सिंह को देश के 100 चर्चित चेहरों में शामिल किया गया है। अहम पहलू यह है कि गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व को...
नई दिल्ली/चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह को शाइनिंग सिख यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड के लिए खेलमंत्री संदीप सिंह को देश के 100 चर्चित चेहरों में शामिल किया गया है। अहम पहलू यह है कि गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व को लेकर शाइनिंग सिख यूथ आफ इंडिया अवार्ड दिया गया है।
दिल्ली में गुरु तेग बहादुर के 400वे प्रकाश पर्व से जुड़ी संस्था की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने हरियाणा के खेलमंत्री संदीप सिंह को शाइनिंग सिख यूथ आफ इंडिया अवार्ड देकर सम्मानित किया है। इस अवार्ड से पिहोवा हलका के साथ साथ हरियाणा प्रदेश का नाम भी रोशन हुआ है। पिहोवा और हरियाणा के सिख समुदाय ही नहीं तमाम लोगों के लिए एक अच्छा समाचार है कि हरियाणा के खेलमंत्री संदीप सिंह को देश के 100 चर्चित और उलेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले सिख चेहरों में शामिल किया गया है।
खेलमंत्री संदीप सिंह सुप्रसिद्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी के ड्रैग फ्लिकर के रुप में पूरी दुनिया पहचान रखते हैं और भारतीय हाकी के कप्तान भी रहे हैं। इतना ही नहीं 145 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गोल दागने से ही संदीप सिंह की एक अलग पहचान बनी जो कि आज तक बरकरार है। खेलमंत्री संदीप सिंह ने खेल क्षेत्र के साथ राजनीति में एक अलग पहचान बनाई है। खेलमंत्री संदीप सिंह खिलाडिय़ों की मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ साथ ओलंपिक की तैयारी के लिए पहले ही पांच पांच लाख रुपए की राशि खिलाडिय़ों को देने की शुरुआत करने का काम किया।
खेलमंंत्री संदीप सिंह ने पिहोवा हलका से अपना राजनीति सफर शुरु किया और अपने पहले चुनाव में विजय हासिल की। इस जीत के साथ सरकार में खेलमंत्री का पद भी हासिल हुआ। इस पद रहते हुए खेलंमंत्री ने पिहोवा हलका के जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद करने के साथ साथ कोरोना महामारी में जरूरतमंद लोगों तक स्वयं फील्ड में उतर भोजन व राशन पहुंचाने का काम किया। इसके साथ पिहोवा हलका के गांवों को शहर की तर्ज पर विकसित करने और शहरी क्षेत्र का विकास करने के लिए अनेकों योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया। इन तमाम उपलब्धियों को जहन में रखते हुए खेलमंत्री संदीप सिंह का नाम शाइनिंग सिख यूथ आफ इंडिया अवार्ड के चुना गया।