Edited By Shivam, Updated: 19 Apr, 2021 05:17 PM
दिल्ली में सप्ताहभर के लगाए गए लॉकडाऊन व पड़ोसी राज्यों में साप्ताहिक लॉकडाऊन लगने के बाद अब हरियाणा में भी लॉकडाऊन के खतरे की संभावना को भांपते हुए प्रवासी श्रमिकों का पलायन रफ्तार पकडऩे लगा है। प्रतिदिन बढ़ती-बंदिशों के बीच संभावित लॉकडाउन की...
बहादुरगढ़ (प्रवीण): दिल्ली में सप्ताहभर के लगाए गए लॉकडाऊन व पड़ोसी राज्यों में साप्ताहिक लॉकडाऊन लगने के बाद अब हरियाणा में भी लॉकडाऊन के खतरे की संभावना को भांपते हुए प्रवासी श्रमिकों का पलायन रफ्तार पकडऩे लगा है। प्रतिदिन बढ़ती-बंदिशों के बीच संभावित लॉकडाउन की आशंका के चलते बहादुरगढ़ में एक बार फिर बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों का पलायन देखने को मिल रहा है। पलायन करने वाले अधिकांश मजदूर यूपी व बिहार के रहने वाले हैं।
एचएसआईआईडी से सटे जांखोदा गांव से कई बस यूपी व बिहार को रवाना हुई। प्रवासी मजदूर ने बताया खेतों का अधिकतर काम खत्म हो चुका है। फैक्टरी मालिक भी वेतन रोक रहे हैं और ऊपर से कोरोना संक्रमण भी बढ़ रहा है। उन्हें आशंका है कि दिल्ली-हरियाणा में लॉकडाउन लग जाए, इसलिए पहले अपने घर पहुंचना चाहते हैं।
प्रवासियों की आंखों में पिछले बार लॉकडाउन का डर साफ दिखाई दे रहा है। हर कोई किसी भी तरह जल्द से जल्द अपने घर पहुंचने के हर प्रयास कर रहे हैं। हांलाकि अभी हरियाणा सरकार ने किसी भी तरह से प्रदेश में न तो साप्ताहिक लॉकडाउन और न ही पूर्णतय: लॉकडाऊन लगाने की बात कही है, लेकिन इन सबके बावजूद भी प्रवासी मजदूर हरियाणा से पलायन करने लगे हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)