Edited By Yakeen Kumar, Updated: 03 Jul, 2025 02:11 PM

महम क्षेत्र के सैमाण चुंगी बने एक मकान में सीएम फ्लाइंग और और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने रेड मारी। इस दौरान नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस फैक्ट्री में रिफाइंड और वनस्पति को मिलाकर देसी घी के नाम से फ्रॉड किया जा रहा था।
रोहतक : महम क्षेत्र के सैमाण चुंगी बने एक मकान में सीएम फ्लाइंग और और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने रेड मारी। इस दौरान नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस फैक्ट्री में रिफाइंड और वनस्पति को मिलाकर देसी घी के नाम से फ्रॉड किया जा रहा था।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश ने बताया कि यहां बालाजी फूड्स के नाम से चल रही फैक्ट्री चल रही थी। जिसमें अवैध रूप से नकली देसी घी तैयार किया जा रहा था। जब फैक्ट्री पर रेड मारी गई तो मालिक मौके से फरार हो गया। टीम ने 2400 लीटर मिलावटी घी, सोयाबीन तेल, रिफाइंड और कई मशीनें बरामद की हैं। वहीं पुलिस ने 78 टीन भी जब्त किए हैं। फैक्टी को सील किया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)