लाॅकडाउन: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी काे तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर

Edited By vinod kumar, Updated: 30 Mar, 2020 01:32 PM

road accident in karnal

करनाल में लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

करनाल(केसी आर्या): करनाल में लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

कोरोना वायरस से इस जंग में जीत हासिल करने के लिए पुलिस विभाग की टीम लगातार 24 घंटे दिन रात काम करने में जुटी हुई हैं, लेकिन करनाल में लॉकडाउन में ड्यूटी पर तैनात पुलिस का एक जवान हादसे का शिकार हो गया।

दरसअल, रविवार शाम को जब राइडर जयपाल रेलवे रोड पर अपनी ड्यूटी पर तैनात था तो एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद  कंटेनर चालक वहां से भाग गया। आस पास घरों के लाेगाें ने जयपाल को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। जिसके बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जयपाल की हालत गंभीर है और डॉक्टर्स उसके इलाज में लगे हुए हैं। 

इस बारे सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह न कहा कि जयपाल रोजाना की तरह लॉकडाउन में भी बाइक पर गश्त लगाता हुआ अपनी ड्यूटी निभा रहा था , लेकिन लापरवाही दिखाते हुए एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसको टक्कर मार दी, जिससे ड्यूटी पर तैनात ये कोरोना योद्धा हादसे का शिकार हो गया। पुलिस से लेकर डॉक्टर्स तक उसके स्वस्थ होने के लिए कामना कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!