रेवाड़ी: दो नामी गैंग के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 राहगीर व 3 बदमाशों को लगी गोलियां

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Jun, 2022 12:44 PM

rewari firing took place between two well known gangs

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बीच सड़क पर दो नामी गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में एक राहगीर के अलावा दोनों गैंग से जुड़े तीन लोगों गोलियां ...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बीच सड़क पर दो नामी गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में एक राहगीर के अलावा दोनों गैंग से जुड़े तीन लोगों गोलियां लगी है। घायलों को रेवाड़ी के ही अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक देर रात 11 बजे रेवाड़ी शहर के धारूहेड़ा चुंगी पर आलू और झोंटा गैंग का आमना-सामना हो गया। दोनों तरफ से 20 से ज्यादा राउंड गोलियां चली। गोलीबारी में वहां से गुजर रहे राहगीर गोविंद के पैर में गोली लगी, जबकि धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश के हाथ में गोली लगी। वहीं गांव भोतवास अहीर निवासी मोटा को गोली लगी साथ ही धारूहेड़ा निवासी विकास की पीठ में गोली लगी है। 

बताया जा रहा है कि गैंगवार के चलते आलू व झोंटा गैंग के बीच पहले भी कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है। झोंटा गैंग ने पांच साल पहले कुख्यात बदमाश रवि उर्फ आलू की हत्या की थी। इसके बाद आलू गैंग ने झोंटा गैंग बदमाश चवन्नी के अलावा एक अन्य की हत्या की थी। इसके अलावा कुख्यात बदमाश झोंटा पर भी जानलेवा हमला हुआ था। सूत्रों के मुताबिक बदमाश राजकुमार उर्फ झोंटा जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है जबकि आलू गैंग का सरगना सुनील अभी जेल में बंद है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!