हाथ पर टैटू, गले में बंधा लाल डोरा.... हाइवे किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Deepak Kumar, Updated: 13 Oct, 2025 03:45 PM

rewari crime news unidentified woman body found in bushes on highway side

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आसलवास गांव के पास सोमवार सुबह झाड़ियों में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सर्विस रोड किनारे शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आसलवास गांव के पास सोमवार सुबह झाड़ियों में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सर्विस रोड किनारे शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका की उम्र करीब 18 से 20 साल के बीच बताई जा रही है। 

पुलिस का अनुमान है कि शव दो दिन पुराना है। युवती ने लाल रंग की टी-शर्ट और प्लाजो पहन रखा था। उसके बाएं हाथ की कलाई पर एक स्टार का टैटू बना हुआ है और गले में लाल डोरा बंधा हुआ मिला। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। 

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि शव पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस आसपास के इलाकों और लापता युवतियों के रिकॉर्ड के आधार पर शिनाख्त में जुटी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!