एक साल बाद थी रिटायरमेंट, सेना के जवान ने खुद को मारी गोली...गोली की आवाज सुन परिवार ने मचाया शोर

Edited By Isha, Updated: 10 Sep, 2025 10:06 AM

retirement was after one year army soldier shot himself

हरियाणा के सैन्य जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान बहादुरगढ़ के गांव मांडौठी निवासी 30 वर्षीय सेना के जवान विजय उर्फ भोलू पुत्र रामकरण के तौर पर हुई है।

डेस्क: हरियाणा के सैन्य जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान बहादुरगढ़ के गांव मांडौठी निवासी 30 वर्षीय सेना के जवान विजय उर्फ भोलू पुत्र रामकरण के तौर पर हुई है। विजय इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। हालांकि उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है। विजय ने गांव में ही अपने प्लाट में खुद को गोली मारी है। घटना मंगलवार शाम की है। 

विजय इन दिनों पंजाब के नाभा में पोस्टेड था। वह लांस नायक के पद पर था। उनकी रिटायरमेंट में मात्र एक साल बचा था। मांडौठी चौकी प्रभारी राकेश ने बताया कि विजय पिछले छह महीने से छुट्टी पर घर आया हुआ था। मंगलवार को अचानक उसने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। 
 

गोली की आवाज सुनकर परिजनों ने शोर मचाया। परिवार के लोगों ने पड़ोसियों और ग्रामीणों को घटनास्थल पर बुलाया। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ भिजवाया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!