Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Nov, 2019 08:29 PM

read 10 big news of haryana throughout the day 10 november

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

सीएम खट्टर ने अमित शाह से की मुलाकात, 12 नवंबर को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मौके पर जेपी नड्डा, सुभाष बराला और अनिल विज भी मौजूद रहे। दिल्ली में अमित शाह के निवास पर हुई बैठक में मंत्रिमंडल पर मुहर लगी।
 

फरीदाबादः 4 लोगों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा
फरीदाबाद के सेक्टर 7 में हुई चार लोगों की हत्या के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दावा किया कि डॉक्टर के परिवार की हत्या उनके बेटे के दोस्त ने ही की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक जिम ट्रेनर है और उसने ही शुक्रवार की रात को घर में घुसकर 4 लोगों की हत्या की...
 

Exclusive- आडवाणी ने अयोध्या मन्दिर के लिए जो संघर्ष किया वह अतुलनीय: सतपाल जैन
6 दिसंबर 1992 से लगातार चल रहे विवादित मामले अयोध्या मामले पर पांच सदस्य कमेटी सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने रविवार फैसला सुनाया है, जिसको लेकर हर किसी ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। 
 

सीएम को रिसीव करने जा रहा काफिला दुर्घटना का शिकार, पुलिसकर्मी सहित तीन गिरफ्तार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के घर उनके भाई धर्मेन्द्र सिंह हुड्डा के निधन पर शोक मनाने पहुंचे। लेकिन इससे पहले रास्ते में मुख्यमंत्री को लेने जा रहा काफिला हादसे का शिकार हो गया। 
 

बच्चों के साथ बीच सड़क पर लेटकर महिला ने मांगी इंसाफ की भीख, पुलिस पर गंभीर आरोप
पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही एक महिला ने महिला थाने के कुछ ही दूरी पर करीब घंटा भर ड्रामा किया। महिला अपने तीन बच्चों के साथ सड़क के बीचो-बीच लेट गई और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। महिला बीच सड़क पर बुरी तरह से रोती रही।
 

किरण ने गठबंधन सरकार को घेरा, कहा- प्रदेश में गुंडाराज, अब तो केवल लूट होगी
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने गठबंधन सरकार पर जमकरहमला बोला है। किरण चौधरी ने कहा कि आज हरियाणा में भाजपा सरकार की नाकामी से गुंडा राज है और अब गठबंधन सरकार में तो केवल लूट ही होगी। उन्होंने कहा कि आज गुंडे लोग बेरोजगारों का गलत फायदा उठा रहे हैं।
 

1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेगी दंगल गर्ल बबीता, खाने में शामिल होंगी यह चीजें
दंगल गर्ल के नाम से मशहूर बबीता फौगाट बलाली गांव में एक दिसंबर को शादी के बंधन में बधने जा रही है। शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी  2 दिसंबर को दिल्ली में रखी गई है। शादी हरियाणवी रीती रिवाज के साथ होगी। इसके साथ शादी में देसी दूध-दही का खाना होगा। 
 

कान में हेडफोन लगाकर किया सुसाइड, दूसरे की लाइन क्रॉस करते वक्त गई जान
आज के युवाओं में सार्वजनिक जगहों पर कान में हेडफोन लगाकर चलना फैशन बन गया है। हेडफोन लगाकर चलने से कई बार उन्हें जान से भी हाथ धोना पड़ा है, लेकिन इन हादसों के बावजूद भी युवाओं में कान में हेडफोन लगाकर चलने में कोई भी कमी नहीं आई है। 
 

दंपति पर फायरिंग करने का मामला: लोगों ने शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम
रोहतक जिले के बहुअकबरपुर गांव में बाइक सवार तीन युवकों ने पति पत्नी को गोली मार दी। इसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर घायल हो गई। इससे ग्रामीणों में रोष पनपा हुआ है। ग्रामीणों ने आज शव को नेशनल हाईवे नंबर 9 पर रखकर जाम लगा दिया है। 
 

हरियाणा पुलिस ई-सिगरेट अध्यादेश के प्रावधानों को लागू करवाने के लिए चलाएगी विशेष अभियान
 हरियाणा पुलिस द्वारा ई-सिगरेट और अन्य सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन वितरण प्रणालियों की उपलब्धता और उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए राज्य भर में एक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। 10 नवंबर से शुरू हुआ यह अभियान 10 दिसंबर तक जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!