पूर्व सीएम मनोहर लाल के खिलाफ कांग्रेस ने युवा नेता दिव्यांशु बुद्धि राजा को दिया टिकट, किसके सिर सजेगा जीत का ताज

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Apr, 2024 09:45 AM

congress gives ticket youth leader divyanshu against manohar lal

लोकसभा चुनाव के मध्य नजर हरियाणा की 9 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगानी थी, जिनमें से आठ नाम पर मुहर लगी है। सबसे चौंकाने वाला नाम करनाल लोकसभा सीट से दिव्यांशु बुद्धि राजा का है।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : लोकसभा चुनाव के मध्य नजर हरियाणा की 9 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगानी थी, जिनमें से आठ नाम पर मुहर लगी है। सबसे चौंकाने वाला नाम करनाल लोकसभा सीट से दिव्यांशु बुद्धि राजा का है। हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ करनाल से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए हैं। दिव्यांशु बुद्धि राजा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनने से पहले एनएसयूआई हरियाणा के अध्यक्ष रह चुके हैं। 

करनाल लोकसभा के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता कुलदीप शर्मा पानीपत से बुल्ले शाह के नाम कई दिनों से सुर्खियों में थे। मूल रूप से गोहाना के रहने वाले दिव्यांशु बुद्धि राजा को करनाल लोकसभा की टिकट मिलना सीधा संदेश है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा दीपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी होने का लाभ उनको मिला है। 

जानें कौन है दिव्यांशु बुद्धिराजा 

कांग्रेस ने जिस दिव्यांशु बुद्धिराजा को लोकसभा का टिकट करनाल से दिया है वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय माने जाते है। मूल रूप से वह गोहाना के रहने वाले है और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है। कॉलेज के दिनों में पंजाब यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष बनने के बाद दिव्यांशु NSUI के अध्यक्ष बने और छात्र राजनीति में उनका आगाज हो गया। कहा जाता है कि वह बेहतर रणनीतिकार भी है। दिव्यांशु 2013 से कांग्रेस से जुड़े है और दीपेंद्र हुड्डा के काफी नजदीकी माने जाते है। करनाल से दिव्यांशु को टिकट देकर कहीं न कहीं कांग्रेस ने भी पंजाबी कार्ड खेला है। करनाल और पानीपत में पंजाबी बड़ी संख्या में है और अगर दिव्यांशु उन्हें साथ लाने में कामयाब होते है तो भाजपा के समीकरण बिगड़ सकते है। ये नहीं भूलना चाहिए कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने हरियाणा से पहली बार सबसे युवा नेता को टिकट दिया है जिस वजह से युवा भी कांग्रेस को बड़ी संख्या में वोट कर सकते है। सुबह से काफी लोगों से बात हुई, ये चुनाव भाजपा के लिए इतना आसान नहीं रहने वाला है, बाकी वक्त बताएगा। दिव्यांशु के लिए सबसे बड़ी चुनौती करनाल के सभी कांग्रेसियों को साथ लाना रहेगी, अगर वह इसमें कामयाब हो गए तो उनकी जीत काफी हद तक सुनिश्चित होने की संभावना है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने करनाल लोकसभा से पहली बार किसी खत्री पंजाबी को टिकट दिया है।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!