भड़काऊ बयान पर ATFI की तीखी प्रतिक्रिया, वारिस पठान की जीभ काटकर लाने वाले को देंगे 20 लाख

Edited By vinod kumar, Updated: 21 Feb, 2020 07:35 PM

reaction of anti terrorist front india on warish pathan inflammatory speech

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान द्वारा भड़काऊ भाषण देने पर अम्बाला एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के वीरेश शांडिल्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वीरेश ने कहा है कि जो भी वारिस पठान की जीभ काटकर लाएगा, उसे वे 20 लाख रुपये ईनाम देंगे।

अंबाला(अमन कपूर): एआईएमआईएम नेता वारिस पठान द्वारा भड़काऊ भाषण देने पर अम्बाला एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के वीरेश शांडिल्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वीरेश ने कहा है कि जो भी वारिस पठान की जीभ काटकर लाएगा, उसे वे 20 लाख रुपये ईनाम देंगे। 

गौरतलब है कि कर्नाटक के गुलबर्ग में एक रैली के दौरान भड़काऊ बयान देते हुए वारिस पठान ने कहा था कि हमने अपनी महिलाओं को सामने रखा है, अभी तो केवल शेरनियां बाहर आई हैं और आप पसीना-पसीना होने लगे हैं। तब क्या होगा जब हम सभी साथ आ जाएंगे। 15 करोड़ हैं लेकिन सौ पर भी भारी हैं, ये याद रखना। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वारिस ने 100 करोड़ हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और हिंदु-मुस्लिम भाईचारे को खंडित किया है। जो बयान वारिस ने दिया है, ये भाषा पाकिस्तान की है। चुनाव आयोग को सबसे पहले उनकी पार्टी की वैद्यता रद्द करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में अशफाक उल्ला खां ने फांसी के फंदे को चूम लिया था। वारिस पठान जैसे लोग उनकी कुर्बानियों को भी बदनाम कर रहे हैं। हिंदू और मुस्लमानों को वारिस पठान के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!