केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने भाजपा आलाकमान को दी नसीहत, कहा- इस रणनीति से हरियाणा होगा फतह

Edited By Saurabh Pal, Updated: 21 Jul, 2024 05:18 PM

rao indrajit advised bjp high command regarding haryana assembly elections

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में मरवाने की साजिश रचने का आरोप आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने लगाया है। इन आरोपों को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सिरे से खारिज किया है...

बहादुरगढ़(प्रवीन कुमार धनखड़): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में मरवाने की साजिश रचने का आरोप आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने लगाया है। इन आरोपों को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सिरे से खारिज किया है। राव इंद्रजीत कहना है कि आम आदमी पार्टी लोगों की सहानुभूति लेना चाहती है, इसीलिए पार्टी के नेता इस तरह की बातें कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसी के चलते यह सब बातें कही जा रही हैं। राव इंद्रजीत सिंह बहादुरगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

हरियाणा में कांग्रेस विधायक व नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय की रेड के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए राव इंद्रजीत ने कहा कि इन नेताओं पर काफी समय पहले मुकदमे दर्ज हुए थे। ईडी अपना काम कर रही है। भाजपा का इससे कोई लेना देना नहीं है। जिन नेताओं ने गलत काम किए होंगे, इसलिए इन पर ईडी शिकंजा कस रही है।

कांग्रेस द्वारा 10 साल का हिसाब मांगे जाने वाले कार्यक्रमों पर भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने निशाना साधा है। उनका कहना है कि हर किसी पार्टी की इच्छा होती है कि वह सत्ताधारी हो जाए। कांग्रेस भी इसीलिए इस तरह के कार्यक्रम चल रही है। राव इंद्रजीत का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है। इतना ही नहीं उन्होंने इस बार चुनावी मैदान में नए चेहरों को टिकट देने पर भी जोर दिया है।

राव इंद्रजीत सिंह का कहना है कि टिकटों के बंटवारे का फैसला तो भाजपा आलाकमान को करना है। मगर देश में इस समय युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है इसलिए युवाओं को भी चुनावी मैदान में उतरना चाहिए। युवाओं की ताकत से हरियाणा फतह किया जा सकता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!