रणदीप सुरजेवाला ने धान खरीद को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसानों को मिला धोखा, तय रेट से 1000 का हुआ नुकसान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 24 Oct, 2025 07:54 PM

randeep surjewala targeted haryana government over paddy procurement

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में किसानों को धान खरीद में धोखा मिला है। धान की खरीद 3100 का वादा किया गया था जबकि 2389 का रेट  तय किया गया जबकि खरीद 2100 प्रति क्विंटल पर हुई, जबकि खरीद 2100 प्रति क्विंटल पर हुई।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर की अनाज मंडी में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में किसानों को धान खरीद में धोखा मिला है। धान की खरीद 3100 का वादा किया गया था जबकि 2389 का रेट  तय किया गया जबकि खरीद 2100 प्रति क्विंटल पर हुई, नमी के नाम पर उनसे पैसे काटे गए, इस तरह उन्हें लगभग ₹1000 का नुकसान हुआ जो कि किसानों के साथ धोखा है। यमुनानगर में मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि गन्ने के मूल्य में 15 रुपए की बढ़ोतरी किसानों से मजाक है। उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि कीटनाशक  महंगे, डीजल के भाव में बढ़ोतरी, ढुलाई  कटाई में बढ़ोतरी से किसानों को गन्ना 500 प्रति क्विंटल खरीद जाना चाहिए।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस ने जब सत्ता छोड़ी थी तो गन्ने का भाव₹320 क्विंटल था। इन 11 वर्षों में बीजेपी सरकार ने मात्र 95 रुपए की वृद्धि की है, जबकि महंगाई कई गुना बड़ी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गन्ने की फसल घाटे का सौदा साबित हो रही है इसके चलते किसानों ने गन्ने की नई बिजाई तो दूर लगे हुए गन्ने को भी उखाड़ना शुरू कर दिया है, जिससे आने वाले समय में हरियाणा की सभी 14 शुगर मिलों में गन्ने को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जिससे हरियाणा में आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है, इससे मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि धान 2389 का रेट तय किया गया जबकि खरीद ₹2100 प्रति क्विंटल हो रही है नामी बढ़ाकर किसानों से धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चुटकुले सुनने में और हेलीकॉप्टर यात्रा करने में व्यस्त हैं उन्हें किसानों की कोई चिंता नहीं है। रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि बिहार के चुनाव में अच्छे परिणाम सामने आएंगे ।उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में वह वहां के प्रभारी थे और वहां मात्र दो सीटों के अंतर से हम चुनाव हारे थे ,इस बार हमें वहां के चुनाव पर भरोसा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!