Ram Rahim Parole: हरियाणा चुनाव से 3 दिन पहले जेल से बाहर आया राम रहीम, 20 दिन की मिली पैरोल

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Oct, 2024 07:46 AM

ram rahim came out of jail 3 days before haryana elections

रियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से ठीक 3 दिन पहले डेरामुखी राम रहीम जेल से बाहर आ गया है। सरकार ने राम रहीम को 20 दिन की पैरोल दी है। लगातार सवाल उठने के बाद भी हरियाणा सरकार ने राम रहीम को पैरोल की इजाजत दी है।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से ठीक 3 दिन पहले डेरामुखी राम रहीम जेल से बाहर आ गया है। सरकार ने राम रहीम को 20 दिन की पैरोल दी है। लगातार सवाल उठने के बाद भी हरियाणा सरकार ने राम रहीम को पैरोल की इजाजत दी है। उधर बुधवार सुबह-सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से गुरमीत राम रहीम बाहर निकला है। मंगलवार शाम को भाजपा सरकार ने पैरोल को मंजूरी दी थी। 

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह-सुबह यूपी के बागपत के बरनावा आश्रम की तरफ डेरामुखी का काफिला निकला है। फिलहाल वह 20 दिन आश्रम में रहेगा। चुनाव को देखते हुए कंडीशन के साथ पैरोल दी गई है।

शर्तों के साथ दी गई पैरोल

रामरहीम ने जब पैरोल मांगी थी तो सरकार ने चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी थी। इस दौरान आयोग ने शर्तों के साथ पैरोल देने के लिए हरियाणा सरकार को कहा था। इस दौरान आयोग ने शर्तों में कहा कि राम रहीम हरियाणा चुनाव में प्रचार नहीं करेगा, साथ ही हरियाणा में भी नहीं रहेगा और सोशल मीडिया पर वीडियो नहीं डालेगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!