कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र जून के प्रचार का असर , हर जगह फूलमालाओं के साथ हुआ जून का स्वागत

Edited By Isha, Updated: 25 Sep, 2024 11:54 AM

rajendra june is maintaining a huge lead in the city j

बहादुरगढ़ विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र जून के प्रचार का असर अब दिखने लगा है। शहर में राजेन्द्र जून अपने विरोधियों पर भारी बढ़त बनाते हुए नजर आने लगे हैं। शहर में हर जगह राजेन्द्र जून का जोरदार स्वागत हो रहा है। फूलमाला के साथ राजेन्द्र

बहादुरगढ़(प्रवीन धनखड़): बहादुरगढ़ विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र जून के प्रचार का असर अब दिखने लगा है। शहर में राजेन्द्र जून अपने विरोधियों पर भारी बढ़त बनाते हुए नजर आने लगे हैं। शहर में हर जगह राजेन्द्र जून का जोरदार स्वागत हो रहा है। फूलमाला के साथ राजेन्द्र जून को लड्डूओं से तौलकर सम्मानित किया जा रहा है। राजेन्द्र जून बहादुरगढ़ से तीन बार विधायक बन चुके हैं।

इस दौरान शहर का औद्योगिक विकास हुआ। सैक्टरों और कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं में इजाफा करवाया गया। वहीं राजेन्द्र जून के कार्यकाल में शहर के कई कच्ची कॉलोनियों को भी पक्का करवाया गया था। राजेन्द्र जून के विधायक रहते हुए कांग्रेस सरकार के दौरान बदमाशों को डर भय भी बहादुरगढ़ में नही था। राजेन्द्र जून का कहना है कि भाजपा राज में बहादुरगढ़ का कोई काम नही हुआ।

केवल जातियों में बांटने का काम भाजपा ने किया है। व्यापारियों को फिरौती के लिए फोन आ रहे हैं। राजेन्द्र जून ने कहा कि कांग्रेस सरकार आ रही है और सरकार आने पर सबसे पहला काम तो बदमाशों को बहादुरगढ़ से भगाने का करूंगा और उसके साथ हल्के के रूके हुए विकास को तेज करने का काम किया जाएगा।  राजेन्द्र जून का कहना है कि लोगों का प्यार देखकर वो बेहद खुश है। हरियाणा में कांग्रेस की लहर है और बहादुरगढ़ के लोग भी भूपेन्द्र हुडा को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं इसलिए इस बार भी बहादुरगढ़ से कांग्रेस जीत हासिल करेगी।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!